Maharashtra Deputy CM Suspends Marriage Registrar: एक आदेश और रजिस्ट्रार सस्पेंड, जिसने दिव्यांग दुल्हन को एक ऐसा फैसला मानने को मजबूर किया, जिसकी वजह से उसके काफी तकलीफ हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायत दी और उन्होंने तुरंत एक्शन लेकर रजिस्ट्रार को सस्पेंड करने का आदेश सुना दिया। मामला महाराष्ट्र का है और दिव्यांग मॉडल और एक्टिविस्ट विराली मोदी से जुड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अरुण घोडेकर सस्पेंशन के आदेश जारी किए। विवाद मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए दिव्यांग दुल्हन को सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर करने से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: बेशर्म दंपति! सरेआम बेंच पर कर रहा था सेक्स, लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा
विवाह पंजीकरण के लिए चढ़नी पड़ी सीढ़ियां
बता दें कि दिव्यांग एक्टिविस्ट और मॉडल विराली मोदी मुंबई में रहती हैं। वे अपनी शादी को रजिस्टर करवाने के लिए 16 अक्टूबर को खार रजिस्ट्ररार ऑफिस गई थीं, जिसमें उन्हें सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ा। अफसर नीचे नहीं आए। इसके बाद अपना दर्द विराली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयां किया। विराली ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कार्यालय दूसरी मंजिल पर था। वे ऊपर जाने में असमर्थ थीं, लेकिन अफसरों का दिल नहीं पसीजा, वे साइन करवाने नीचे नहीं आए। मजबूरी में उनको 2 बार सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। विराली की यह पोस्ट काफी वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें: अंडों को फ्रिज के अंदर रखना बेहतर या बाहर? कैसे करें खराब हो चुके अंडे की पहचान
देवेंद्र फडणवीस ने मांगी थी विराली से माफी
जब विराली की पोस्ट महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंची तो उन्होंने दिव्यांग मॉडल और एक्टिविस्ट विराली मोदी से माफी मांगी। उन्होंने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए विराली को शादी की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे खेद है, आपको असुविधा हुई। मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए सीढ़ियां चढ़ाकर ऊपर ऑफिस तक जाना पड़ा, जबकि आपकी स्थिति को समझते हुए उन्हें नीचे आना चाहिए था। मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाएगी और आगे भविष्य के लिए व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा, ताकि और लोगों को असुविधा न हो। इसके बाद उप-मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराई और एक्शन लिया।
यह भी पढ़ें: साइकिल चलाने वाला चांद पर कैसे पहुंचा? ISRO चीफ ने अपनी आत्मकथा में खोले निजी जिंदगी के राज
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी किया था पोस्ट पर कमेंट
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने विराली मोदी को भरोसा दिया है कि वे मामले को जरूर उठाएंगी। विराली का शादी की तस्वीरों वाला ट्वीट तेजी से वायरल हुआ, जिस पर विराली ने अपने मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को भी पोस्ट किया है। खार रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकारियों की सोशल मीडिया पर लोगों ने आलोचना की। यूजर्स की ओर से विराली को शादी की बधाई दी गईं। यूजर्स की ओर से लिखा गया है कि मुंबई में कोर्ट और दूसरे सरकारी संस्थानों के काम में सुधार किए जाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन के अधिकारियों से बात करने को कहा था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
15 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
17 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
17 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines