अंडों को फ्रिज के अंदर रखना बेहतर या बाहर? कैसे करें खराब हो चुके अंडे की पहचान

Egg Storage Tips: अंडे को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? अगर अंडा खराब हो जाए तो इसकी पहचान कैसे करें, आइए इन पर विस्तार से बात करते हैं…

Egg Storage

Egg Storage

Eggs Should Be Store Inside Fridge Or Not: अकसर फ्रिज में अंडे रखे देखे होंगे। ज्यादातर लोग अंडों को फ्रिज में ही रखते हैं, ताकि वे ताजा रहें, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि अंडों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, जबकि लोगों का मानना है कि फ्रिज में रखने से अंडे ज्यादा दिन तक इस्तेमाल किए जा सके हैं। अगर मतभेद हैं तो फिर अंडे को फ्रिज के अंदर रखना सही होगा या नहीं? अंडे को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? इसे कितने तापमान में स्टोर करना सही रहेगा? अगर अंडा खराब हो जाए तो इसकी पहचान कैसे करें, आइए इन पर विस्तार से बात करते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि…

अंडा एक खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग सुबह के नाश्ते में आमतौर पर खाते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिसे वजह से लोग इसे खाते हैं और डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इन्हीं तत्वों की वजह से अंडों के खराब होने के आसार भी ज्यादा रहते हैं। इसलिए अंडों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, ज्यादा समय तक स्टोर नहीं करना चाहिए। अंडा लाएं और उसे खा लें। फ्रिज में स्टोर करके रखना या कई दिन रखने के बाद खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

अंडे के अंदर एक बैक्टीरिया पनप सकता

अंडे के अंदर साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पनप सकता है, जो आमतौर पर गर्म खून वाले जानवरों और पक्षियों की आंतों में पाया जाता है। यह बैक्टीरिया अंडों में हो तो यह इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे संक्रमित अंडा खाने से उल्टी-दस्त, बुखार, सिरदर्द हो सकता हैं। यह अंडे के पीले भाग को और अंडे के बाहरी छिलके को संक्रमित कर सकता है। इसलिए अंडों को सही तरीके से और सही तापमान में स्टोर करना जरूरी होता है। ठंडे तापमान में साल्मोनेला बैक्टीरिया नहीं पनपता, लेकिन अंडों को ठंडे तापमान में भी सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

अंडों को फ्रिज में कितने तापमान में रखें?

अंडे को फ्रिज में सामान्य तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस पर रखें। इससे फ्रिज में रखे अंडे 3 से 5 हफ्तों तक ताजा रहेंगे। अंडे की पैकेजिंग डेट या एक्सपायरी डेट के अनुसार उन्हें खाना चाहिए। अगर अंडों को नॉर्मल रूम टेंपरेचर में रखेंगे तो कई दिन तक खाने लायक रहेंगे। वैसे एक्सपर्ट कहते हैं कि बाहर रखे हुए अंडे भी सड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर हो सके तो अंडे को खरीदने के तुरंत बाद खा लीजिए, स्टोर करके रिस्क क्यों लेना? अंडों की लाइफ एक महीना हो सकती है। अगर अंडे को बाहर रखते हैं तो यह 7 दिन में खराब हो जाते हैं। खरीदने से पहले जरूर देख लें कि अंडे दुकान में कितने दिन से रखे हैं, उसके बाद अपना प्लान बनाएं।

विज्ञापन

खराब हो चुके अंडे की पहचान कैसे करें?

अंडे को पानी से भरे बर्तन में बिना फोड़े डुबोएं। अगर अंडा पानी के नीचे जाकर सीधा लेट जाए तो समझें कि अंडा ताजा है। पुराना या बासी अंडा बर्तन में नीचे जाकर खड़ा हो जाएगा। अगर अंडा पानी में ऊपर तैरने लगेगा तो समझिए कि अंडा खराब है। इसे तुरंत फेंक दें। अंडे को कान के पास लाएं और हिलाएं। अगर छलकने की आवाज आए तो अंडा खराब है। ताजे अंडे को हिलाने पर ज्‍यादा आवाज नहीं आएगी। अंडे को कटोरी या प्‍लेट पर फोड़ें। अगर अंडे से अजीब-सी दुर्गंध आए तो यह खराब हो चुका है। उबालने से अंडे की जर्दी के चारों ओर ग्रीन कलर का रिंग बन रहा है तो अंडा सेफ है। लाल रंग उभरे तो भी यह सेफ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ