Maharashtra CM Oath Ceremony: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे गुरुवार (5 दिसंबर) शाम को 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि कैबिनेट में वे कौनसा पद लेंगे इसको लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है। तीसरी बार सीएम बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने देर रात शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पोर्टफोलियो को लेकर बातचीत हुई।
एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं इसको लेकर शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा डिप्टी सीएम को लेकर थोड़ी देर में तस्वीर साफ होंगी। शिंदे की इच्छा है कि पूरे राज्य में घूमकर पार्टी को मजबूत करना है, लेकिन हमारी इच्छा है कि शिंदे डिप्टी सीएम बने। अगर शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे तो हम मंत्री भी नहीं बनेंगे। फिलहाल शिंदे से मिलने के लिए शिवसेना के विधायक और बड़े नेता वर्षा बंगले पर पहुंचे। शिंदे क्या लेंगे फैसला इस पर सबकी नजरें।
शाम तक इंतजार करें- शिंदे
इससे पहले महायुति की बैठक के बाद जब महायुति की प्रेस वार्ता हुई तो पत्रकारों ने शिंदे से पूछा कि क्या आप डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे, तो उन्होंने कहा शाम तक इंतजार करें। यानि कि अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं। बता दें कि शिंदे गृह मंत्रालय की डिमांड कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब मैं सीएम था तो गृह मंत्रालय बीजेपी के पास था, ऐसे में अब जब हमें डिप्टी सीएम का ऑफर मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी हमें मिलना चाहिए।
विधायक भी चाहते हैं सरकार में शामिल हों शिंदे
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना के नव निर्वाचित विधायक बुधवार को पूरे दिन सीएम आवास में शिंदे से मुलाकात के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान सभी विधायक उनसे सरकार में शामिल होने के आग्रह करते रहे। पार्टी विधायक भरत गोगावले ने कहा हमने उनसे नई सरकार बनाने का आग्रह किया है। इससे पार्टी और सरकार दोनों को फायदा होगा।
ये भी पढ़ेंः मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?
शिवसेना के सूत्रों की मानें तो प्रदेश में गृहमंत्री के पद के लिए शिंदे अड़े हुए हैं। उन्होंने बीजेपी आलाकमान से कह दिया है कि गृह मंत्रालय का आश्वासन मिलने के बाद ही वे डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इसलिए शिंदे ने बुधवार शाम को पत्रकार वार्ता में कहा कि शाम तक का इंतजार करें। इसका मतलब साफ है बीजेपी की ओर से अभी उन्हें गृह मंत्रालय के लिए आश्वासन नहीं मिला है।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी की मौजूदगी में फडणवीस, शिंदे और पवार की ताजपोशी, तीनों पार्टियों से 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines