PM मोदी की मौजूदगी में फडणवीस, शिंदे और पवार की ताजपोशी, तीनों पार्टियों से 6 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे।

Devendra Fadnavis Oath Taking Ceremony

Devendra Fadnavis Oath Taking Ceremony

Devendra Fadnavis Oath Taking Ceremony: महाराष्ट्र में आज बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार शपथ लेने जा रही है। बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शपथ लेंगे। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि महायुति से तीनों दलों के 6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होने जा रहे शपथ समारोह में 42 हजार से ज्यादा लोग मौजूद होंगे। बीजेपी नेता प्रसाद लाड के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9-10 केंद्रीय मंत्री, 19 सीएम और डिप्टी सीएम इस शपथ समारोह के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम में वीवीआईपी के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल का फाॅर्मूला तय

बता दें कि महायुति की तीनों पार्टियों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच मंत्रालय बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय को लेकर अभी भी बात नहीं बन पाई है। हालांकि इसके बदले में बीजेपी स्पीकर का पद शिवसेना को दे सकती है, लेकिन ये सब कयास है असली कहानी तो शपथ के बाद ही बाहर आएगी। जानकारी के अनुसार बीजेपी के पास 21-22, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9-10 विभाग मिल सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी की मानें तो पुलिस के 4 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इसमें 520 तो केवल अफसर ही है। इसके अलावा बाॅम्ब स्क्वाॅड, क्विक रेस्पाॅन्स टीम, पुलिस की एक प्लाटून को भी तैनात किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ