'ब्राह्मणों ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा, बल्कि...', कास्ट सिस्टम पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान
Author: News24 हिंदी
Jun 01, 2025 07:00 PM IST
CM Devendra Fadnavis On Caste System : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कास्ट सिस्टम पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने नासिक में चितपावन ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि जाति व्यवस्था कभी नहीं होती है, बल्कि जाति आधारिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। सीएम फडणवीस ने कहा कि ब्राह्मणों ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि जाति व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, लेकिन सच तो यह है कि जाति कभी खत्म नहीं होती। यह कहना ज्यादा उचित होगा कि जाति आधारित भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी इस भेदभाव को खत्म करना है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए हमें कई चुनौतियों का सामना करना होगा।
यह भी पढ़ें : धुले से मिली 1.84 करोड़ की नकदी पर सियासी घमासान, राउत का सरकार पर वार, बोले- इस पर फिल्म बनेगी
ब्राह्मणों ने दूसरे समुदाय के कल्याण में भी दिया योगदान : CM
उन्होंने चितपावन ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि इस समुदाय ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा। समाज सुधार और विकास के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए काम सभी के लिए फायदेमंद रहे हैं। हमने अपने समुदाय को मजबूत करने के साथ-साथ दूसरे समुदायों के कल्याण में भी योगदान दिया है। हमारी व्यक्तिगत पहचान चाहे जो भी हो, हम सभी हिंदू हैं।
हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं : देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का नारा दिया है। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं और हमें एक होना चाहिए। हमें एकता की इस भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘2 नहीं, 3 बार बना हूं मुख्यमंत्री’, 72 घंटे के CM कार्यकाल का फडणवीस ने सुनाया किस्सा