Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों में पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया है। सीएम फडणवीस ने गृह विभाग ने अपने पास रखा है। इसके अलावा सीएम ने अपने सूचना और प्रसार विभाग, सामान्य प्रशासन, कानून न्याय विभाग भी रखा है। जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एनसीपी के अजित पवार को वित्त, प्लानिंग और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनकी सूची इस प्रकार है।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग का जिम्मा मिला है। चंद्रकांत पाटिल को उच्च शिक्षा तकनीकी और गिरीश महाजन को जल संसाधन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
ये भी पढ़ेंः UP के DGP और सहारनपुर SSP को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश, जानें पूरा मामला
एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को खाद्य, नागरिक और आपूर्ति मंत्रालय, गणेश सुभद्रा नाईक को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, आशीष शेलार को आईटी, बाबा साहेब पाटिल को सहकारिता विभाग, प्रकाश सुशीला आनंदराव को चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ेंः संभल में ASI सर्वे: हाथ जोड़ कल्कि विष्णु मंदिर के अंदर घुसी टीम, निरीक्षण का Video आया सामने
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines