संभल में ASI सर्वे: हाथ जोड़ कल्कि विष्णु मंदिर के अंदर घुसी टीम, निरीक्षण का Video आया सामने

UP Sambhal ASI Survey : यूपी के संभल में एएसआई का सर्वे चल रहा है। दूसरे दिन भी टीम पहुंची और कल्कि विष्णु मंदिर का निरीक्षण कर रही है। ASI टीम ने शुक्रवार को 46 साल बाद खुले मंदिर का सर्वे किया था।

Kalki Vishnu temple ASI survey

कल्कि विष्णु मंदिर का एएसआई सर्वे।

Sambhal ASI Survey : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्वे (ASI) का आज दूसरा दिन है। एएसआई की टीम संभल के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची, जिसमें संभल का प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर भी शामिल है। एक दिन पहले टीम ने 46 साल के बाद खुले मंदिर का निरीक्षण किया था। टीम इस मंदिर से कई नमूने साथ ले गई थी।

विज्ञापन

एएसआई की टीम शनिवार को पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची, जहां की मूतियों और अन्य चीजों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद टीम कृष्ण कूप का सर्वे करेगी। संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि राज्य पुरातत्व टीम मंदिर का सर्वेक्षण करने के लिए यहां पहुंची। इससे पहले एएसआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्बन डेटिंग के लिए 46 साल के बाद खुले प्राचीन शिव मंदिर और इसके कैंपस में स्थित कुएं के सैंपल लिए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राचीन मंदिर में चला था 8-10 घंटे सर्वे

विज्ञापन

आपको बता दें कि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने प्राचीन मंदिर के सर्वे के लिए एएसआई के निदेशक को चिट्ठी लिखी थी। इसी क्रम में ASI की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को 5 तीर्थों और 19 कुओं का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण 8-10 घंटे चला था। जो प्राचीन मंदिर खुला था, उसका भी सर्वे किया गया। जिला प्रशासन को ASI अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कहा जा कहा है कि एएसआई की टीम प्राचीन मंदिर से जुड़ी कुछ मूर्तियां भी अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन

मंदिरों के लिए चल रहा संभल तीर्थ अभियान

विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान पर संभल नगर पालिका के अधिशासी अभियंता मणि भूषण तिवारी ने कहा कि उनका अभियान ‘संभल तीर्थ’ चल रहा है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कैसे तीर्थों, मंदिरों, उनके जीर्णोद्धार और परंपराओं को पुनर्जीवित कर सकते हैं। कई जगहों पर खुदाई भी शुरू कर दी गई है। उनके सौंदर्यीकरण की योजना भी बनाई गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ