Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज आखिरी दिन है। एनसीपी अजित पवार ने नवाब मलिक को एबी फाॅर्म दे दिया है। वे थोड़ी देर बाद ही नामांकन करेंगे। अजित पवार की पार्टी एनसीपी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं। बीजेपी ने मलिक को टिकट देने का विरोध किया था। हालांकि मलिक ने कह दिया था कि वे हर हाल में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद जब उन्हें पार्टी की ओर से एबी फाॅर्म मिल गया तो उन्हें इशारा हो गया है कि वे नामांकन के लिए तैयार रहें।
बता दें कि नवाब मलिक की उम्मीदवारी को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है। वे पांच बार से अणुशक्तिनगर सीट से विधायक रह चुके हैं। इस बार बीजेपी के विरोध की वजह से उनकी सीट पर उनकी बेटी सना मलिक को एनसीपी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं एनसीपी शरद पवार ने स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को टिकट दिया है। नवाब मलिक पीएमएलए के मामले में मेडिकल बेल पर बाहर हैं। ऐसे में एनसीपी के टिकट पर शिवाजी नगर मानखुर्द से सपा के अबू आजमी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: BJP की चौथी लिस्ट में कौन-कहां से उम्मीदवार? अब तक 148 प्रत्याशी घोषित
जानें क्या हैं फाॅर्म ए और बी
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन भरते समय फाॅर्म ए और फाॅर्म बी का इस्तेमाल करता है। ये दोनों फाॅर्म उम्मीदवार की चुनावी प्रकिया के बारे में जानकारी देते हैं। फाॅर्म ए का इस्तेमाल उन राजनीतिक दलों द्वारा किया जाता है, जो अपने उम्मीदवारों को नामांकित करने के लिए चुनाव आयोग को जानकारी प्रदान करते हैं। फाॅर्म में राजनीतिक दल का नाम, पार्टी का चिन्ह और उम्मीदवार का नाम शामिल होता है। आमतौर पर इसे पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा भरा जाता है।
वहीं फाॅर्म बी उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी और उसकी पात्रता को प्रमाणित करने के लिए काम में आता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, पता और अन्य आवश्यक विवरण होते हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: मुंबादेवी से BJP के पूर्व विधायक ने की बगावत, शाइना एनसी की राह मुश्किल
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines