Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी आज संकल्प पत्र जारी करेगी। गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में प्रेस वार्ता के जरिए इसकी घोषणा करेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महायुति ने 10 बड़ी घोषणाएं की थी। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार बीजेपी लाडली बहना योजना की राशि में इजाफा कर सकती है। इसके अलावा युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात दे सकती है। वहीं बुजूर्गों के लिए पेंशन योजना की राशि में इजाफा कर सकती है। इसके अलावा किसानों और ग्रेड-3 और 4 की नौकरियों में मानदेय और भत्ता बढ़ाने की घोषणा भी बीजेपी कर सकती है।
महायुति ने किए थे ये वादे
महाराष्ट्र के लिए एनडीए यानि महायुति गठबंधन ने 10 बड़े वादे किए हैं। जिसमें लाडली बहना योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये महीना की जाएगी। पुलिस में 25 हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। वहीं एमएसपी पर 20 प्रतिशत सब्सिडी किसानों को दी जाएगी। शेतकारी सम्मान योजना की राशि 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की जाएगी। बुजूर्गों को पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये दी जाएगी। युवाओं को हर महीने 25 लाख नौकरियां दी जाएगी। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 15 हजार रुपये किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में महाअघाड़ी को बहुमत मिला तो CM कौन? शरद पवार ने दिया ये जवाब
एमवीए ने दी 5 गारंटियां
इससे पहले 7 नवंबर को एमवीए ने 5 गारंटियों की घोषणा की थीं। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने स्वाभिमान सभा के जरिए इसकी घोषणा की थी। इनमें महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये, सरकारी बसों में फ्री सफर की सुविधा के साथ ही किसानों को 3 लाख रुपये तक के कर्जमाफी का एलान किया गया था।
ये भी पढ़ेंः BJP की फसल में कीडे़ लग गए, छिड़कना होगा कीटनाशक, भाजपा में दागी नेताओं की एंट्री पर क्या बोले नितिन गडकरी?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines