Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में शनिवार को पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा की सभा में जमकर हंगामा हुआ। हमला उस समय हुआ जब नवनीत राणा विधायक पति और युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के समर्थन में अमरावती में प्रचार कर रही थीं।
नवनीत राणा ने कहा कि जब वे भाषण दे रहीं थी, तभी कुछ लोगों ने गंदे इशारे किए और और मुझे पर थूका। इतना ही नहीं मुझे देखकर अश्लील इशारे किए और भद्दी टिप्पणियां भी की। इसके बाद जैसे ही भाषण खत्म हुआ, उन पर कुर्सियां फेंकी गईं। इसके बाद हंगामा मच गया। राणा ने बताया कि उनके सुरक्षा गार्डों ने उनको वहां से निकाल दिया। भीड़ ने गालियां देते हुए उन पर हमले की कोशिश की। मामले में राणा ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया गया तो, तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि पिछले महीने ही नवनीत राणा को धमकी भेजकर 10 करोड़ की मांग की गई थी। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे की शिकायत के बाद राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Manipur Violence Latest News: CM के दामाद के घर में लगाई आग, कर्फ्यू, इंटरनेट बंद, जानें अब कैसे हैं हालात?
स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी धमकी
यह धमकी स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजकर दी गई थी। धमकी देने वाले खुद का नाम आमिर बताया। पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः कई बच्चों की बचाई जान पर अपनी जुड़वा बेटियों… झांसी अग्निकांड पर बेबस पिता का छलका दर्द
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
18 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
20 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
22 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
23 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines