15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के कुछ नगर निगमों ने चिकन और मटन की दुकानें बंद रखने का सरकारी आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। इसके बाद AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे छत्रपति संभाजी नगर स्थित अपने आवास पर चिकन और मटन पार्टी का आयोजन करने का ऐलान किया है। उन्होंने इस पार्टी में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नगर निगम आयुक्त को न्योता भेजा है।
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भेजा गया निमंत्रण
छत्रपति संभाजी नगर नगर निगम भी उन नगर निगमों में शामिल है, जिन्होंने 15 अगस्त को चिकन और मटन की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। इसलिए जलील ने चिकन और मटन पार्टीपार्टी का आयोजन किया और सोशल मीडिया पर निमंत्रण पोस्ट किया। जलील ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट में लिखा, “15 अगस्त को सभी मीट और चिकन की दुकानें बंद रखने का तुगलकी फरमान जारी करने वाले सभी नगर निगम आयुक्त 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे मेरे आवास पर आयोजित चिकन बिरयानी और मटन कोरमा पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।
ये भी पढ़ें: 16 करोड़ का घर… फिर भी नहीं छूटा सरकारी बंगले का मोह, मंत्री पद जाने पर भी धनंजय मुंडे खाली नहीं कर रहे आवास
महाराष्ट्र तानाशाह शासित राज्य नहीं
उन्होंने आगे लिखा है कि इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis भी उपस्थित रहेंगे। (भारत एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश है और महाराष्ट्र कोई तानाशाह शासित राज्य नहीं है)। यह पार्टी बस उन लोगों को याद दिलाने के लिए है। यह उन लोगों के लिए आयोजित की जा रही है जो अभी तक आजादी का मतलब नहीं समझ पाए हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के भिवंडी में भाजयुमो नेता समेत दो की हत्या, आफिस से लौटते वक्त घातक हथियारों से हुआ हमला
स्वतंत्रता दिवस पर छीनी जा रही आजादी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ही लोगों की आजादी छीनी जा रही है। राज ने राज्य के सभी मटन और चिकन दुकानदारों से अपनी दुकानें खुली रखने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
10 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
10 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines