महाराष्ट्र के भिवंडी में भाजयुमो नेता समेत दो की हत्या, आफिस से लौटते वक्त घातक हथियारों से हुआ हमला

Bhiwandi Double Murder: महाराष्ट्र के भिवंडी में दो युवकों की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन युवकों पर हथियारों से हमला किया गया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Maharashtra Bhiwandi double murder

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bhiwandi Double Murder: भिवंडी तहसील के खारबाव-चिंचोटी रोड पर स्थित खार्डी गांव में दो युवकों पर घातक हथियारों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों पर घातक हथियारों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गए। इस हमले में गंभीर चोट लगने के कारण ही दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन युवकों पर हमला रात करीब 11 बजे किया गया। इस दौरान वह अपने घर जाने के लिए निकले, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। मृतकों में से एक भाजपा जनता युवा मोर्चा ठाणे ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष थे।

किन लोगों की हुई हत्या?

पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम प्रफुल्ल तांगड़ी और तेजस तांगड़ी हैं। प्रफुल्ल तांगड़ी रियल एस्टेट व्यवसायी थे और भाजपा जनता युवा मोर्चा ठाणे ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। सोमवार रात के समय प्रफुल्ल अपने साथी तेजस के साथ खार्डी गांव में अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जे. डी. टी. इंटरप्राइजेस के ऑफिस में बैठे थे। रात करीब 11 बजे, जब दोनों घर जाने के लिए निकले, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisment

सबूत जुटा रही पुलिस

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों के शवों को स्व. इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां ग्रामीणों के साथ विधायक महेश चौघुले और संतोष शेट्टी पहुंचे। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। घटनास्थल के सीसीटीवी और अन्य सबूत इकट्ठा कर भिवंडी तालुका पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुका था हमला

प्रफुल्ल तांगड़ी पर इससे पहले भी हमले की कोशिश हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे बिजनेस का टकराव हो सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सोमवार रात हुई इस निर्मम हत्या के बाद खार्डी गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। गांव में स्थानीय पुलिस के साथ राज्य राखीव दल और दंगा नियंत्रण पथक के जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ