Maharashtra Cabinet Formula: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायक देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। अब से थोड़ी देर बाद बीजेपी के दोनों पर्यवेक्षक महायुति के नेताओं से मिलेंगे और फैसले की जानकारी देंगे। इस बीच खबर है कि मंत्रिमंडल के फाॅर्मूले के लिए 6ः1 का फाॅर्मूला तय किया गया है। यानि हर 6 विधायक पर एक मंत्री का पद मिलेगा। ये फाॅर्मूला महायुति में शामिल तीनों पार्टियों पर लागू होगा।
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 132 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में उसे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिलेगी। भाजपा के 20-22 विधायक मंत्री बन सकते हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की, ऐसे में उसके 12 विधायक मंत्री बनेंगे। जबकि एनसीपी अजित पवार ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की, ऐसे में उनके भी 9-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। हालांकि तीनों दलों में पोर्टफोलियो को लेकर टकराव की स्थिति है, जोकि शपथ ग्रहण के बाद सुलझाया जाएगा। ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है।
शिवसेना मांग रही ये मंत्रालय
शिवसेना शिंदे गुट सीएम पद से हटने के एवज में शिवसेना कुछ अहम मंत्रालय मांग रही है। इसके पीछे शिंदे ने तर्क दिया कि जब बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम थी तो उसके पास गृह मंत्रालय था, ऐसे में अब जब डिप्टी सीएम का पद उसे मिल रहा है तो वह गृह मंत्रालय का पोर्टफोलियो अपने पास रखना चाहती है। गृह मंत्रालय के अलावा शिंदे सेना राजस्व जैसा विभाग मांग रही है। इतना ही नहीं विधानपरिषद् में सभापति का पद भी वह अपनी पार्टी के लिए चाहती है।
ये भी पढ़ेंः शिवसेना के 4 कलंकित चेहरे कौन? जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहती है BJP
एनसीपी के अजित पवार क्या चाहते हैं?
वहीं एनसीपी के अजित पवार भी सौदेबाजी के मूड में हैं। वे बीजेपी से राजस्व, पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग मांग रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद भी एनसीपी अपने लिए चाहती है। हालांकि इसमें किस को क्या मिलेगा? यह तो 5 दिसंबर को शपथ के बाद ही तय होगा। फिलहाल तो सबकी नजर डिप्टी सीएम के पद पर टिकी है। क्या 5 दिसंबर को शपथ समारोह में शिंदे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे या नहीं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra CM की बहस पर लगा ब्रेक, मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines