हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ, संभावितों के नाम आए सामने

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 30 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके बाद कल से विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होगा। आइए जानते हैं कि किस दल के किस नेता का मंत्री बनाया जा सकता है?

विज्ञापन
Maharashtra Cabinet Expansion

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। CM देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में 30 से ज्यादा मंत्री शामिल हो सकते हैं। आज शाम को नागपुर में 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस आज पहली बार नागपुर आएंगे, जहां उनका शानदार स्वागत करने की तैयारी है।

आज शपथ ग्रहण के बाद कल से नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, जो 21 दिसंबर तक चलेगा। भाजपा के 20 से 21, शिवसेना एकनाथ शिंदे के 11 से 12 और अजीत पवार NCP के 9 से 10 मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं। मंत्रियों के नामों पर महायुति में शामिल तीनों दलों के नेताओं में सहमति बन चुकी है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:One Nation One Election: किसे फायदा, किसे नुकसान? क्या 2029 में साथ-साथ होंगे विधानसभा-लोकसभा चुनाव?

विज्ञापन

फडणवीस कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम

NCP अजित पवार- छगन भुजबल , अदिति तटकरे , नरहरि झिरवाल, बाबासाहब पाटिल, हसन मुशरिफ़, दत्ता भरने, अनिल पाटिल

शिवसेना शिंदे गुट- संजय सिरसाठ , उदय सामंत , शंभुराजे देसाई , गुलाबराव पाटिल , भारत गोगवाले, संजय राठौड़, आशीष जयसवाल , प्रताप सरनाईक, योगेश कदम, प्रकाश आबिट्कर

विज्ञापन

भाजपा- चंद्रशेखर बावनकुले, गिरीश महाजन , चंद्रकांत पाटिल , जय कुमार रावल , पंकजा मुंडे, पंकज भोयर, राधाकृष्ण विखे पाटिल , मंगल प्रभात लोढ़ा, शिवेंद्र राजे भोंसले , मेघना बोर्डिकर।

यह भी पढ़ें:‘जल्दी है तो लोकसभा भंग करके चुनाव करवा ले BJP’; वन नेशन वन इलेक्शन पर अखिलेश यादव पर बड़ा बयान

विज्ञापन

10 दिन से इसलिए अटका था मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें कि महायुति ने विधानसभा चुनाव 2024 जीता, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं, इसलिए प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की गत 5 दिसंबर को शपथ ली थी, लेकिन कैबिनेट विस्तार 10 दिन बाद हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार इसलिए लटका था, क्योंकि एनकाथ शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसलिए मुख्यमंत्री बनने पर भी वे इस मंत्रालय को नहीं छोड़ना चाहते।

एकनाथ शिंदे का कहना है कि अगर यह मंत्रालय डिप्टी CM के अंडर आता है तो इस बार भी विभाग उप-मुख्यमंत्री के पास ही रहना चाहिए। इसी बात पर सहमति नहीं बन रही थी। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा गृह विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कानून विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग चाहती है। शिवसेना को हेल्थ डिपार्टमेंट, शहरी विकास विभाग, सार्वजनिक कार्य विभाग, उद्योग विभाग ऑफर किया गया है। NCP अजित गुट को वित्त विभाग, योजना विभाग, सहयोग विभाग, कृषि विभाग समेत कई डिपार्टमेंट ऑफर हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Samvidhan Pe Charcha: किरेन रिजिजू बोले- पंडित नेहरू ने मुसलमानों के लिए बात की, दलितों के लिए नहीं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola