हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maratha Reservation: कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर, 7 पॉइंट में जानें क्या है प्रावधान और कैसे मिलेगा आरक्षण?

Maratha Reservation Latest Update: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण प्रस्ताव और इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है। अब मसौदे को विधानसभा में पेश करके पास कराया जाएगा। इसमें नियमों के अनुसार और कानून के दायरे में रहकर मराठों को आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है, जानिए क्या हैं नियम और कितना मिलेगा आरक्षण?

विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठों को आरक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है।

Maratha Reservation Proposal Latest Update: मराठा आरक्षण को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र की सरकार ने मराठा आरक्षण प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। कैबिनेट मीटिंग में विचार विमर्श के बाद CM एकनाथ शिंदे ने आरक्षण प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

अब महाराष्ट्र में मराठों को शिक्षा क्षेत्रों और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। पिछले करीब 10 साल से आरक्षण के लिए मराठा समुदाय के लोग संघर्ष कर रहे थे। पिछले महीने मनोज जरांगे के नेतृत्व में हुए आंदोलन को खत्म करने के लिए शिंदे सरकार ने मराठों को आरक्षण देने की घोषणा की थी।

 

विधानसभा के विशेष सत्र में पेश होगा बिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। इस बीच हुई कैबिनेट मीटिंग में आरक्षण के मसौदे को मंजूरी दी गई। अब बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा। सभी विधायकों से विचार विमर्श और चर्चा करने के बाद बिल को पास किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि कानूनी दायरे में रहकर मराठों को आरक्षण दिया जाएगा। मसौदा ऐसे तैयार किया गया है कि OBC या दूसरे किसी समाज का अधिकार न छिने। वहीं महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरक्षण के प्रावधानों का मनोज जरांगे खुलकर समर्थन करें और कराएं, इसकी हमें उम्मीद है।

 

प्रस्ताव से जुड़ी अहम जानकारियां

  • राज्य पिछड़ा आयोग ने मराठा आरक्षण पर एक रिपोर्ट शिंदे सरकार को सौंपी है, जिसे सदन में पेश किया जाएगा।
  • आयोग ने 1.58 लाख मराठा परिवारों का सर्वे किया। 21.22 फीसदी मराठा गरीबी रेखा से नीचे गुजारा कर रहे हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में सुसाइड करने वाले किसानों में 94 फीसदी मराठा समुदाय के किसान होते हैं।
  • रिपोर्ट में 28 प्रतिशत मराठा समुदाय को पिछड़ा वर्ग घोषित करने और नियमानुसार आरक्षण देने की सिफारिश है।
  • मराठा समुदाय के लोग 12 से 15 प्रतिशत आरक्षण मांग रहे, सरकार का प्रस्ताव 10 प्रतिशत आरक्षण देने का है।
  • प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, एजुकेशन सेक्टर में मराठों को रिजर्वेशन उच्च शिक्षण संस्थानों में ही दिया जाएगा।
  • मराठों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने के साथ ही महाराष्ट्र में कुल जातिगत आरक्षण 72 प्रतिशत हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola