Maharashtra Budget 2025: महराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने साल 2025-26 के बजट में जिला वार्षिक योजना का सबसे ज्यादा फंड अपने जिले पुणे को दिया है। पिछले साल पुणे जिले के लिए बजट में 1265 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। जोकि इस साल के बजट में बढ़ाकर 1379 करोड़ कर दिया गया है। इस बार के बजट में जिला वार्षिक फंड के लिए 20 हजार 165 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह प्रावधान 18 हजार 165 करोड़ का था। ऐसे में इस बार फडणवीस सरकार ने जिला वार्षिक फंड के लिए 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है।
नागपुर को 1047 करोड़ रुपये अलाॅट
पुणे के बाद मुंबई उपनगर जिले के लिए 1066 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इसके बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले नागपुर के हिस्से में 1047 करोड़ रुपये का फंड आया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के लिए 1005 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फंड प्रोविजन के क्रम में ठाणे जिले को चौथे नंबर पर रखने से इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इसकी एक वजह एकनाथ शिंदे हैं जो महायुति सरकार बनने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या है मल्हार सर्टिफिकेशन? महाराष्ट्र में हिंदुओं को मिला मटन बेचने का ‘नया अधिकार’, नितेश राणे का ऐलान
एकनाथ शिंदे के गृह जिले को मिली इतनी राशि
एकनाथ शिंदे जब सीएम थे तो उन्होंने अपने गृह जिले ठाणे के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान 2023-24 के लिए किया था। वहीं 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए 188 करोड़ की बढ़ोतरी करते हुए यह फंड 938 करोड़ रुपये किया गया। वहीं इस साल यानी 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए 1005 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यानी पिछली बार की तुलना में इस बार 67 करोड़ रुपये अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया गया है।
जानें क्या है जिला वार्षिक योजना?
बता दें कि जिला वार्षिक योजना के तहत हर जिले के विकास कार्य के लिए अलग से बजट में फंड का प्रोविजन किया जाता है। इसके तहत बजट में विभागों की लिस्ट में शामिल नहीं होने वाले छोटे-बड़े विकास कार्य जिला वार्षिक योजना के तहत किए जाते हैं। इस फंड के जरिए सड़कें, ब्रिज, पर्यटन स्थलों का विकास, लघु सिंचाई और पानी सप्लाई जैसे काम किए जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः नागपुर में पतंजलि फूड पार्क की स्थापना, किसानों के लिए बड़ी सौगात; गदगद हुए नितिन गडकरी और CM फडणवीस
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
16 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines