Delhi News: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में इमारत में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Fire breaks out

Delhi News: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, विकासपुरी के एच-ब्लॉक डीडीए मार्केट स्थित एक दुकान में आग लगी है।

https://twitter.com/ANI/status/1606487944457768962

अग्निशमन विभाग ने कहा, “आग लगने की सूचना सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर मिली। तुरंत दमकल की 18 गाड़ियों को काम पर लगाया गया।” फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ