Pathaan Song Controversy: महाराष्ट्र भाजपा के सीनियर नेता राम कदम ने कहा है कि पठान फिल्म को लेकर जारी विवाद पर फिल्म के निर्माताओं को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुत्व का अपमान करने वाली किसी भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
राम कदम ने फिल्म निर्माताओं से यह भी सवाल किया कि क्या निर्माताओं की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है कि वे इस मुद्दे पर चुप रहने के बजाय अपना स्टैंड स्पष्ट करें? क्या यह सस्ती पब्लिसिटी बटोरने की चाल है? क्या कोई साजिश है?
राम कदम ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र राज्य में हिंदुत्व के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा सरकार है, इसलिए सरकार हिंदुत्व की भावनाओं का अपमान करने वाली किसी भी फिल्म को चलाने की अनुमति नहीं देगी।
क्या है पठान फिल्म विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की कॉस्टयूम के रंग पर आपत्ति जताई गई है। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘पठान’ और उसके गाने ‘बेशरम रंग’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के इंदौर में पठान फिल्म के विरोध में एक संगठन ने शाहरुख खान का पुतला जलाया और हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए इस पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जताई थी आपत्ति
बता दें कि इससे पहले पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दिखाए गए सीन पर नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘ फिल्म के गाने में वेशभूषा प्रथम दृष्टया बेहद आपत्तिजनक है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा।’ नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद फिल्म पर बैन भी लग सकता है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines