दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और 2 बच्चियों की हत्या कर फरार हुआ शख्स

Delhi Crime: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। करावल नगर का रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही यह शख्स फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

Delhi Crime

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Delhi Crime: दिल्ली के करावल नगर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहां पर प्रदीप नाम के एक शख्स ने अपना पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद से ही शख्स फरार चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी का अक्सर झगड़ा हुआ करता था।

मां और दो बेटियों की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रदीप है। उसने अपनी पत्नी जयश्री के साथ 5 और 7 साल की दो बेटियों की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद से ही आरोपी पति फरार है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि उसका अपनी पत्नी से हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने तीनों शवों को जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अब आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दिन हुए इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

हत्याओं को लेकर कहा जा रहा है कि पति अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। आज भी किसी बात को लेकर ही झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बाकी की जानकारी पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

विज्ञापन

जुलाई में हो चुका है डबल मर्डर

इसके पहले वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी, जहां पर एक पार्क दो दोस्तों ने ही एक दूसरे पर चाकू से हमलाकर दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप और आरिफ नाम के इन दोनों लोगों की गहरी दोस्ती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ