Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र के नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। इसी बीच विपक्ष के निशाने पर अजित पवार हैं, जिनको महा विकास अघाड़ी के नेता परमानेंट सीएम बता रहे हैं। गुरुवार को इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई। फडणवीस ने कहा कि उनको उम्मीद है कि एक न एक दिन अजित पवार महाराष्ट्र के सीएम जरूर बनेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शीतकालीन सत्र में कहा कि अजित दादा को लोग परमानेंट डिप्टी सीएम कहकर संबोधित कर रहे हैं। लेकिन वे उनको (अजित पवार) शुभकामनाएं देते हैं। वे एक न एक दिन महाराष्ट्र के सीएम जरूर बनेंगे।
विपक्ष पर बरसे सीएम फडणवीस
फडणवीस यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में विपक्ष ने उनके ऊपर निशाना साधा है। उन पर व्यक्तिगत तौर पर भी हमले किए गए। परिवार को भी नहीं बख्शा। सुबह से शाम तक 5-7 लोग सिर्फ उनके और परिवार के बारे में ही चर्चा करते थे। जिसकी वजह से महाराष्ट्र के लोगों में उनके प्रति सहानुभूति पैदा हुई।
यह भी पढ़ें:41 सेकंड में 31 थप्पड़… दादा का नाम नहीं बता सका तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा फरियादी, वीडियो वायरल
फडणवीस ने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। अगर समाज एकजुट होगा तो तरक्की करेगा। इसलिए हमने नारा दिया था ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ महाराष्ट्र के लोगों का नारे को समर्थन मिला। जिसकी वजह से महायुति की शानदार जीत हुई। पिछले 5 साल परिवर्तन के रहे। जाति आज जितनी लोगों के दिमाग में है, उतनी नेताओं के दिमाग में नहीं है।
नक्सलवाद पर साधा निशाना
फडणवीस ने नक्सलवाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम लोग नक्सलवाद के खिलाफ जंग का ऐलान कर चुके हैं। नक्सली न तो भारत का संविधान मानते हैं, न ही उनका लोकतंत्र में विश्वास है। वे संविधान के खिलाफ काम करते हैं। अब देश में नक्सलवादियों के खिलाफ बड़ी जंग शुरू हो चुकी है। नक्सलवादियों का जल्द सफाया होगा। नक्सली कम होते जा रहे हैं, उनकी भर्तियों में कमी आई है। नक्सलियों ने शहरों में जगह बनाने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी अर्बन नक्सलवाद की मुहिम सिरे नहीं चढ़ सकी।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
21 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines