Maharashtra Election Survey Result 2024: महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच कई एजेंसियां चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक हालात को लेकर सर्वे करा रही है। ऐसा ही एक सर्वे लोक पोल ने कराया है। जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। लोक पोल के इस सर्वे के अनुसार प्रदेश में एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है।
महाराष्ट्र को लेकर कराए गए इस सर्वे के अनुसार एनडीए को 115 से 128 सीटें मिल सकती हैं। जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को 141-154 सीटें मिल सकती है। ऐसे में अगर यह सर्वे नतीजों में तब्दील होता है तो एनडीए को 20 सीटों को नुकसान हो सकता है और सत्ता से दूर रह सकती है। सर्वे के अनुसार अन्य को 5-18 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बात करें वोट शेयर की तो एनडीए को 38-41 प्रतिशत वोट, एमवीए को 41-44 प्रतिशत वोट और अन्य को 15-18 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
डेढ़ लाख लोगों से पूछे गए सवाल
लोक पोल ने बताया कि महाराष्ट्र से जुड़ा यह सर्वे लगभग एक महीने तक किया गया। जिसके नतीजे 9 सितंबर को जारी किए गए। सर्वे महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 लोगों से सरकार को लेकर राय मांगी गई। ऐसे में पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों से सरकार के कामकाज और परफाॅर्मेस को लेकर सवाल पूछे गए।
ये भी पढ़ेंः BJP अध्यक्ष के बेटे की ऑडी कार ने 5 वाहनों को ठोका, पिता बोले-कानून सबके लिए बराबर
यह है सीटों का गणित
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। जबकि किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। मौजूदा समय में प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुवाई शिवसेना, एनसीपी (एस) और कांग्रेस शामिल है।
ये भी पढ़ेंः Video: महायुति में क्यों शामिल हुई NCP? अजित पवार ने बताई वजह
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines