---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में BJP को लगेगा झटका, INDIA को मिलेगी इतनी सीटें, सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सर्वे के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। लोक पोल नामक एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को झटका लग सकता है।

Maharashtra Election Survey Result 2024: महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच कई एजेंसियां चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक हालात को लेकर सर्वे करा रही है। ऐसा ही एक सर्वे लोक पोल ने कराया है। जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। लोक पोल के इस सर्वे के अनुसार प्रदेश में एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है।

महाराष्ट्र को लेकर कराए गए इस सर्वे के अनुसार एनडीए को 115 से 128 सीटें मिल सकती हैं। जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को 141-154 सीटें मिल सकती है। ऐसे में अगर यह सर्वे नतीजों में तब्दील होता है तो एनडीए को 20 सीटों को नुकसान हो सकता है और सत्ता से दूर रह सकती है। सर्वे के अनुसार अन्य को 5-18 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बात करें वोट शेयर की तो एनडीए को 38-41 प्रतिशत वोट, एमवीए को 41-44 प्रतिशत वोट और अन्य को 15-18 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

डेढ़ लाख लोगों से पूछे गए सवाल

लोक पोल ने बताया कि महाराष्ट्र से जुड़ा यह सर्वे लगभग एक महीने तक किया गया। जिसके नतीजे 9 सितंबर को जारी किए गए। सर्वे महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 लोगों से सरकार को लेकर राय मांगी गई। ऐसे में पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों से सरकार के कामकाज और परफाॅर्मेस को लेकर सवाल पूछे गए।

ये भी पढ़ेंः BJP अध्यक्ष के बेटे की ऑडी कार ने 5 वाहनों को ठोका, पिता बोले-कानून सबके लिए बराबर

---विज्ञापन---

यह है सीटों का गणित

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। जबकि किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। मौजूदा समय में प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुवाई शिवसेना, एनसीपी (एस) और कांग्रेस शामिल है।

ये भी पढ़ेंः Video: महायुति में क्यों शामिल हुई NCP? अजित पवार ने बताई वजह

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2024 10:17 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola