महाराष्ट्र में Power Centre से कैसे अब Powerless हो गए शरद पवार?
Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को केवल 18.9% वोट शेयर मिला।
Edited By Amit Kasana

Sharad Pawar
Edited By Amit Kasana

Sharad Pawar
Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार कई बड़े उलटफेर हुए। जहां एनडीए पिछले चुनाव से अधिक अक्रामक और मजबूत दिखा वहीं, कई दिग्गज नेताओं के किले ढह गए। आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार कुल 288 विधानसभा सीटों में एनडीए को 230 सीट, इंडिया गठबंधन को 51 सीट और अन्य को महज 7 सीटों पर जीत मिली है। इस बार सबसे अधिक नुकसान इंडिया गठबंधन और एनसीपी शरद पवार को हुआ।
महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार हमेशा किंग मेकर की भूमिका में रहें हैं। लेकिन बीते दिनों जब भतीजे अजित पवार के साथ उनका पार्टी और सिंबल को लेकर विवाद हुआ तो बड़ी संख्या में उनके पुराने साथी एनसीपी अजित पवार के साथ खड़े दिखाई पड़े। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान कई बार शरद पवार ने अपने संन्यास के संकेत दिए। एक सभा में उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, हालांकि पार्टी संगठन का काम देखते रहेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इससे कार्यकार्तओं का मनोबल कम हुआ और वह पूरी शिद्दत से प्रचार में नहीं जुटे।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: लोकसभा चुनाव हारने वाले एकनाथ शिंदे को विधानसभा में कैसे मिली बड़ी जीत?
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) November 18, 2024
चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 18.9% वोट शेयर मिला। उद्धव ठाकरे ने इस बार कुल 95 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। जिसमें से केवल वह 18 सीटों ही विजयी रही। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 18.8% वोट मिला। कांग्रेस ने कुल 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जिसमें से वह महज 19 सीटों पर चुनाव जीत सकी। इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार) कुल सबसे कम 13.9% वोट शेयर मिला। पार्टी ने कुल 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए और उनमें से केवल 18 ही जीत पाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: