हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'कल आपकी पार्टी भी खत्म कर देंगे...' MNS चीफ राज ठाकरे को संजय राउत की नसीहत

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में माहिम सीट पर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी राज ठाकरे के बेटे का समर्थन कर रही है और एकनाथ शिंदे ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। यहां उद्धव ठाकरे ने महेश सावंत को टिकट दिया है। इस तरह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

विज्ञापन
मोदी और बीजेपी की पक्षधरता पर संजय राउत ने राज ठाकरे पर पलटवार किया। फाइल फोटो

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले उद्धव ठाकरे के खास सिपहसालार संजय राउत ने मनसे चीफ राज ठाकरे को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से आज राज ठाकरे हाथ मिला रहे हैं कल वहीं लोग उनकी पार्टी तोड़ सकते हैं। राउत ने कहा कि उनका बेटा चुनाव मैदान में है। इसलिए आप उनकी मानसिकता समझ सकते हैं। वे क्या सोच रहे होंगे और उन पर क्या बीत रही होगी।

उद्धव सेना के नेता ने कहा कि कुछ दिनों पहले वे महाराष्ट्र में बीजेपी के हद पार करने की भाषा बोल रहे थे। अमित शाह और पीएम मोदी के खिलाफ बातें कर रहे थे। अब उनके गुणगान करने लगे हैं। जाहिर है कि उनके मन में डर है। बेटे के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। होना भी चाहिए। हम उस पर क्या बात करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election : MVA में सीट शेयरिंग पर कैसे खत्म होगी खींचतान? शरद पवार ने सुझाया रास्ता

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी हालत में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भी अघाड़ी का होगा। यह बात राज ठाकरे को पूरी तरह मालूम है। शिवसेना को तोड़ने और पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर संजय राउत ने कहा कि हम बार-बार कह रहे हैं और जिसने यह काम किया है, राज ठाकरे उनके साथ हाथ मिला रहे हैं।

दरअसल राज ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में बीजेपी का सीएम बनेगा और मनसे की मदद से महायुति की सरकार आएगी। ठाकरे के इसी बयान पर संजय राउत जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः मुंबा देवी की लड़ाई! 3 बार के विजेता अमीन पटेल को मात दे पाएंगी शिंदे सेना की शाइना एनसी, जानें समीकरण

माहिम सीट से राज का बेटा चुनावी मैदान में

बता दें कि मुंबई की माहिम सीट पर बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में रार मची हुई है। बीजेपी यहां राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन देना चाहती है लेकिन एकनाथ शिंदे ने अपना कैंडिडेट उतार दिया है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने अमित ठाकरे के समर्थन का ऐलान किया है।

विज्ञापन

बता दें कि राज ठाकरे महायुति का हिस्सा नहीं हैं। फिर भी बीजेपी उनको समर्थन दे रही है। शिंदे सेना के टिकट पर सदा सर्वणकर चुनावी मैदान में हैं। उद्धव ठाकरे ने यहां से महेश सावंत को उम्मीदवार बनाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola