Maharashtra Election : MVA में सीट शेयरिंग पर कैसे खत्म होगी खींचतान? शरद पवार ने सुझाया रास्ता

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का मसला नहीं सुलझ पा रहा है।

Sharad Pawar Big Impact in MVA Seat Sharing Formula

शरद पवार। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खत्म हो गया, लेकिन कई सीटों पर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दल आमने-सामने हैं। इसे लेकर एमवीए में खींचतान जारी है। राज्य की कई सीटों पर एमवीए के दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने इस मसले को सुलझाने का रास्ता बताया है।

विज्ञापन

एनसीपी (SCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि उनके पास इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वे सभी बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। पार्टी के अन्य नेता इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि कुछ 10-12 सीटें ऐसी हैं, जहां गठबंधन से दो नामांकन भरे गए हैं। अगले दो-तीन दिनों में इसका समाधान खोजने के लिए एक साथ बैठेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

6 नवंबर से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

उन्होंने कहा कि एमवीए की ओर से एक घोषणापत्र जारी किया जाएगा और फिर अपनी विचारधारा के साथ लोगों के बीच जाएंगे, ताकि लोगों से समर्थन और मदद मिल सके। वे राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में 6 नवंबर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। यकीन है कि महाराष्ट्र के लोग एमवीए को अपार समर्थन देंगे।

विज्ञापन

महायुति में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच

विज्ञापन

महाराष्ट्र में एमवीए के घटक दलों की ओर से एक सीट पर उतारे गए दो-दो उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है। चुनावी भाषा में इसे फ्रेंडली फाइट कहा जाता है। ये सिर्फ एमवीए में ही नहीं, बल्कि महायुति में पेंच फंसा है। किसी सीट पर पार्टी के नेता ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया तो किसी सीट पर महाठबंधन के दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ