Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रदेश में 20 नवंबर को 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इस बीच महाराष्ट्र में संघ पूरी तरह एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। प्रदेश में संघ बीजेपी के लिए माहौल तैयार करने में जुटा है।
संघ सूत्रों की मानें तो पूरे प्रदेश में टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने अपने इलाकों में संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक ग्रुप में 5-10 सदस्य है ये सभी सदस्य लोगों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये सभी सदस्य लोगों को बीजेपी से वोट देने के लिए नहीं कहती है लेकिन राष्ट्र हित, हिंदुत्व, सुशासन, विकास, लोक कल्याण और सामाजिक मुद्दों के जरिए लोगों को सही पार्टी को वोट देने के लिए कहा जाता है। वे कहीं ना कहीं इशारों में लोगों का मैंसेज दे देते हैं कि वोट बीजेपी को ही देना है।
संघ ने टोलियां बनाकर किया ये प्रयास
टोलियां बनाने से पहले संघ और उसके सहयोगी संगठन पदाधिकारियों से रणनीति तैयार करने के लिए राज्य के सभी स्तरों पर बैठकें कर रहे हैं। संघ का प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि क्योंकि अभी हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को जीत संघ की वजह से ही मिली। सूत्रों की मानें तो हरियाणा में बनाई गई संघ की टोलियों ने 1.25 लाख से अधिक बैठकें की थी।
ये भी पढ़ेंः Terrorist Attack: J-K के गांदरबल में भीषण आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत
हरियाणा में इन बैठकों के जरिए संघ नाॅन जाट वोटर्स को यह समझाने में सफल रहा कि भूपेंद्र हुड्डा की नीतियां जाट केंद्रित और रहने वाली है। ऐसे में संघ कार्यकर्ताओं की घर-घर जाकर बताई गई बातों ने प्रदेश में माहौल को बीजेपी के पक्ष में लाकर खड़ा कर दिया।
लोकसभा में बीजेपी का खराब प्रदर्शन
ऐसा माना जाता है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे आरएसएस ही था। संघ के स्वयंसेवकों के सक्रिय नहीं होने से पार्टी को कई सीटें गंवानी पड़ी। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया।
ये भी पढ़ेंः 4 राज्यों में भीषण ‘तबाही’ मचेगी! चक्रवाती तूफान और भयंकर बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
13 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
15 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
15 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines