---विज्ञापन---

देश angle-right

4 राज्यों में भीषण ‘तबाही’ मचेगी! चक्रवाती तूफान और भयंकर बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

IMD Weather Forecast Today: दक्षिण भारत के 4 राज्यों पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इससे भयंकर आंधी आएगी और भारी बारिश होने की चेतावनी है। 4 राज्यों में खराब मौसम का असर 3 अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बरसेंगे बादल?

---विज्ञापन---

Cyclonic Storm Alert in Bay of Bengal: दक्षिण भारत में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून चला गया है और उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो गया है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ लो प्रेशर वाला एरिया बनने से चक्रवाती तूफान दाना (DANA) सक्रिय हुआ है। इस तूफान के 23-24 अक्टूबर को समुद्र तट से टकराने की संभावना है।

समुद्री तूफान को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के 4 राज्यों में 100 से 120 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट दिया है। भारी बारिश होने के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह राज्य सरकारों ने दी है। मौसम खराब होने पर स्कूल-कॉलेज बंद किए जा सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम के आदेश हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि दक्षिण भारत में 26 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

इस वजह से बरसेंगे बादल और आएगा तूफान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर में साइक्लोनिक सकुर्ललेशन बनने से मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया बनने की संभावना है। यह लो प्रेशर वाला एरिया 22 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जाएगा और 23 अक्टूबर की सुबह तक मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी चक्रवाती तूफान दाना एक्टिव हो जाएगा।

---विज्ञापन---

दाना तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर जाते हुए 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र में पहुंचेगा। चक्रवात बनाते हुए उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के समुद्री तट को भी कवर करेगा। इसके चलते पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश भारी होगी। फिर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाओं के साथ बादल बरसेंगे। इस बीच तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। 26 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश-तूफान दोनों रहेगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे जमकर बादल

मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक में 26 अक्टूबर में भारी बारिश होने का अलर्ट है। गरज चमक के साथ बिजली गिरेगी और बादल जमकर बरसेंगे। गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी उपरोक्त 4 राज्यों के मौसम का असर देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम बारिश होगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इतनी स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग (IMD)के अनुसार, आज 21 अक्टूबर को अंडमान सागर में 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में आज 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा। इन हवाओं की स्पीड 22 अक्टूबर की शाम तक 55 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। 23 और 24 अक्टूबर को 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में 23-24 अक्टूबर को 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। 23 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। 24-25 अक्टूबर को इन्हीं हवाओं की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 21, 2024 08:19 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola