Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है।विपक्षी गठबंधन इंडिया (एमवीए) और एनडीए में सीट बंटवारे के फाॅर्मूले पर आम सहमति बनाने की कोशिश हो रही है। इस बीच खबर है कि एमवीए में सब कुछ ठीक नहीं है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीट बंटवारे पर कांग्रेस आलाकमान से बात करनी पड़ेगी क्योंकि कांग्रेस की स्थानीय इकाई के नेता सीट बंटवारे पर बात करने में सक्षम नहीं है।
बता दें कि दोनों दलों में विवाद की वजह असल वजह मुंबई और पूर्वी विदर्भ में आने वाली 28 सीटें हैं। कांग्रेस ने शिवसेना उद्धव को पूर्वी विदर्भ में एक भी सीट देने से इंकार कर दिया है। इसके पीछे कांग्रेस का तर्क है कि शिवसेना के बंटवारे के बाद पार्टी का उतना प्रभाव अब वहां नहीं रहा। ऐसे में दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध की स्थिति बन गई है। इस बीच शिवसेना मुंबई में उन सीटों को मांग रही है, जिस पर कांग्रेस कभी जीत नहीं पाई है, लेकिन वे सीटें कांग्रेस उसे देने को तैयार नहीं है।
इन क्षेत्रों की सीटों पर विवाद
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 28 सीटों पर विवाद बना हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मामले को कांग्रेस आलाकमान द्वारा सुलझा लिया जाएगा। इस बीच संजय राउत की प्रतिक्रिया ने आग में घी वाला काम किया। राउत ने कहा कि 200 से ज्यादा सीटों अंतिम फैसला हो चुका है लेकिन कुछ निवार्चन क्षेत्रों को लेकर विवाद बना हुआ है। महाराष्ट्र कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व हर फैसले को मंजूरी के लिए दिल्ली भेज रहा है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: क्या समाजवादी पार्टी ने दिया गठबंधन को झटका? उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चौंकाया, देखें लिस्ट
संजय राउत ने की राहुल गांधी से बात
संजय राउत ने कहा कि हमारे पास ज्यादा समय नहीं बचा है। मुझे लगता है कि यहां के नेता निर्णय लेने में समर्थ नहीं है। वे मंजूरी के लिए दिल्ली में सूची भेज देते हैं, लेकिन समय बीत चुका है। हमें जल्दी निर्णय लेने की जरूरत है। राउत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से बात करके प्रकिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। राउत ने कहा कि सीट बंटवारे पर मतभेद होने के बावजूद पार्टियों को भाजपा को हराने के लिए साथ रहना होगा।
ये भी पढ़ेंः फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान
नाना पटोले ने किया पलटवार
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ सीटों को लेकर मतभेद थे, लेकिन अंतिम निर्णय राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। संजय राउत के नेता उद्धव ठाकरे हैं और हमारे नेता राहुल गांधी हैं। सीट बंटवारे पर हमें अपने आलाकमान को सूचना भेजते हैं। मैं राउत के बयानों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
15 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
20 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines