Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी अजित पवार ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार निशिकांत पाटिल इस्लामपुर, संजय काका पाटिल तासगांव और जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने बांद्रा पूर्व से वरुण देसाई को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में जीशान के पास एनसीपी जाॅइन करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। इसके अलावा अणु शक्ति नगर से सना मलिक, वडगाव शेरी से सुनील टिंगरे, थिरुर से ज्ञानेश्वर कटके और लोहा से प्रताप पाटिल को टिकट दिया है।
इससे पहले एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। खबर थी कि महायुति में हुए सीट बंटवारे से अजित पवार खुश नहीं है। बीजेपी, शिवसेना शिंदे और अजित पवार अब तक 189 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुके हैं। शेष बची सीटों में अजित पवार अधिक से अधिक हिस्सा चाहते थे। ऐसे में तीनों ही दलों की कल दिल्ली में अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। बैठक में 10 सीटों को छोड़कर बाकी 278 सीटों पर सहमति बन गई है।
ये भी पढ़ेंः Baba Siddique के बेटे Zeeshan Siddiqui ने जाॅइन की अजित पवार की NCP, इसी सीट से लड़ेंगे चुनाव
सीटों के बंटवारे पर माथापच्ची जारी
बता दें कि प्रदेश में 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। जबकि नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। महाविकास अघाड़ी में अब तक तीनों दलों के बीच 85-85 -85 सीटों को लेकर सहमति बन गई है। हालांकि तीनों दलों के बीच एक और बैठक होनी है, जिसमें बाकी बची सीटों को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के बीच सहमति बनना बाकी है। वहीं महायुति में अब तक 278 सीटों पर सहमति बन चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीट बंटवारे पर फंसा पेच, 10 सीटों पर अभी नहीं बनी सहमति
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines