Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीट बंटवारे पर फंसा पेच, 10 सीटों पर अभी नहीं बनी सहमति

Mahayuti Seat Sharing Formula: महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी 10 सीटों को लेकर फैसला होना बाकी है। इस पर एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा।

Maharashtra Assembly Election 2024 Mahayuti Seat Sharing Formula

Mahayuti Seat Sharing Formula

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति में सीट बंटवारे को लेकर आम सहमति अभी नहीं बन पाई है। गुरुवार को खबर सामने आ रही थी कि 106 सीटों को लेकर अजित पवार नाराज हैं। वे कुछ और सीटें अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं। इसको लेकर शिंदे, फडणवीस और अजित पवार एक साथ अमित शाह के आवास पर पहुंचे। मीटिंग के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 288 में से 278 सीटों पर सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। हालांकि अभी 10 सीटों पर सहमति बनना बाकी है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज की बैठक सकारात्मक रही। मात्र 10 सीटें बची हैं, जिस पर अभी निष्कर्ष नहीं निकला है। एक-दो दिन में चर्चा करके निष्कर्ष निकाल लेंगे। बीजेपी की दूसरी सूची आज आएगी। फडणवीस ने आगे कहा कि तीनों पक्षों के बीच सीट बंटवारे के संबंध में 10 सीटों पर निष्कर्ष नहीं निकला है। बाकी जगह पर निष्कर्ष निकल चुका है। एक-दो दिन में इन सीटों पर भी आम सहमति बन जाएगी। महायुति जल्द ही सीटों की घोषणा करेगी।

महाविकास अघाड़ी के सीट बंटवारे पर कसा तंज

बता दें कि अब तक भाजपा ने 99, शिवसेना ने 40 और एनसीपी अजित पवार ने 38 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं उन्होंने एमवीए के 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों के 85-85 सीटों का योग 270 कैसे होता है? इसे केवल सुपर कम्प्यूटर के जरिए ही समझा जा सकता है।

20 नवंबर को होगा मतदान

महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 105, शिवसेना 56 और एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थीं। चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ