महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, पूर्व सीएम के दो बेटों को मिला टिकट

Congress List Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में स्टार कैंडीडेट्स को शामिल किया है। पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के दो बेटों को टिकट दिया गया है।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है।

Congress List Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल

कांग्रेस ने इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता नाना पटोले और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल किया है। सकोली से नाना पटोले, ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टीवार, नागपुर उत्तर से नितिन राउत और कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चव्हाण को टिकट दिया गया है।

विलासराव देशमुख के दो बेटों को टिकट 

इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटों को भी टिकट दिया गया है। लातूर ग्रामीण से धीरज देशमुख और लातूर शहर से अमित देशमुख को मैदान में उतारा गया है। वहीं वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर महाविकास अघाड़ी में शामिल कई दल अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुके हैं। एनसीपी शरद पवार और शिवसेना (UBT) ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय 

बता दें कि महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच 288 में से 270 सीटों पर सहमति बन चुकी है। फिलहाल 18 सीटों को लेकर चर्चा चल रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर फूट पड़ गई थी। जिसकी शिकायत दिल्ली तक भी पहुंची थी। जिसके बाद मैराथन बैठकें की गईं और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकाला गया। गुरुवार को ही नाना पटोले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 270  सीटों पर सहमति की पुष्टि की। नाना पटोले ने कहा- कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों यानी कुल 255 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अभी 18 सीटों को लेकर गठबंधन की अन्य पार्टियों से बात की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ