Maharashtra Assembly Election: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। मुंबई के कुर्ला में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार मंगेश कुडालकार के लिए सीएम शिंदे ने प्रचार किया। सीएम शिंदे की दूसरी जनसभा अंधेरी पूर्व में होगी। कुर्ला की जनसभा में शिंदे ने कहा कि मंगेश को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। एकनाथ शिंदे जो बोलता है, वही करता है। एक बार कमिटमेंट कर लिया तो फिर मैं अपने आपकी भी नहीं सुनता। शिंदे ने कहा कि महागठबंधन की चुनाव प्रचार सभाएं और भी होंगी। तमाम नेता महाराष्ट्र में कई जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मैं आज अपनी प्यारी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं देता हूं।
‘हर महीने खाते में आएंगे पैसे’
शिंदे ने कहा कि अब आपको हर महीने अपने भाई से पैसे मिलेंगे। हर महीने आपको भाई दूज का गिफ्ट मिलेगा। लाडली बहनों को मैं यह वचन देने आया हूं कि जिनके पैसे खाते में नहीं आए, अगले महीने उनके खाते में पैसे आएंगे। विरोधियों का कहना है कि वे योजना को बंद कर देंगे। क्या आप उन लोगों को जूते दिखाएंगे, जो योजना बंद करने की बात कर रहे हैं? वे लोग झूठ फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें:मेरठ में अवैध वसूली करने पहुंचे थे दो दरोगा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; एक थप्पड़ ने कैसे बिगाड़ा पूरा खेल?
शिंदे ने कहा कि विपक्ष के लोग योजना के खिलाफ उच्च न्यायालय भी गए थे। लेकिन कोर्ट ने उनको तमाचा मारा। अब उनका कहना है कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहन और अन्य योजनाओं को बंद कर देंगे। वे कहते हैं कि मुझे जेल में डाल देंगे। क्या आप अपने प्यारे भाई को जेल में डालना पसंद करेंगे? विपक्ष का चुनावी जुमला है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हम लोगों को धोखा नहीं देंगे। इस दौरान शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और राजस्थान में झूठ बोला कि खटाखट पैसे आएंगे। वोट लिया और कुछ नहीं दिया।
उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम काम करने वाले लोग हैं। फेसबुक लाइव करने का काम नहीं करते। फील्ड में काम करते हैं। लाडली बहन के खाते में हमने नवंबर के पैसे पहले ही दे दिए। विपक्ष का मुंह बंद करा दिया। 20 तारीख को चुनाव होने के बाद हम आपके खाते में दिसंबर के पैसे भी डाल देंगे। हम लाडली बहन को सुरक्षित देखना चाहते हैं। मैं अपनी बहनों को लखपति बनाना चाहता हूं। यह जनता की सरकार है। हम देना बैंक है, विपक्ष लेना बैंक है। पहले लेने वाली सरकार थी, हम अग्रिम देने वाली सरकार है।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
15 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
20 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
22 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
