'एक बार कमिटमेंट कर लिया, फिर मैं अपने आपकी भी...', एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 'दबंग' स्टाइल में किया प्रचार

Maharashtra Assembly Election 2024: सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कुर्ला सीट पर अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के लिए दबंग स्टाइल में वोट मांगे। अपनी सरकार की नीतियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने बहनों से खास वादा भी किया।

Eknath Shinde

Maharashtra Assembly Election: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। मुंबई के कुर्ला में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार मंगेश कुडालकार के लिए सीएम शिंदे ने प्रचार किया। सीएम शिंदे की दूसरी जनसभा अंधेरी पूर्व में होगी। कुर्ला की जनसभा में शिंदे ने कहा कि मंगेश को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। एकनाथ शिंदे जो बोलता है, वही करता है। एक बार कमिटमेंट कर लिया तो फिर मैं अपने आपकी भी नहीं सुनता। शिंदे ने कहा कि महागठबंधन की चुनाव प्रचार सभाएं और भी होंगी। तमाम नेता महाराष्ट्र में कई जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मैं आज अपनी प्यारी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन

‘हर महीने खाते में आएंगे पैसे’

शिंदे ने कहा कि अब आपको हर महीने अपने भाई से पैसे मिलेंगे। हर महीने आपको भाई दूज का गिफ्ट मिलेगा। लाडली बहनों को मैं यह वचन देने आया हूं कि जिनके पैसे खाते में नहीं आए, अगले महीने उनके खाते में पैसे आएंगे। विरोधियों का कहना है कि वे योजना को बंद कर देंगे। क्या आप उन लोगों को जूते दिखाएंगे, जो योजना बंद करने की बात कर रहे हैं? वे लोग झूठ फैला रहे हैं।

विज्ञापन

शिंदे ने कहा कि विपक्ष के लोग योजना के खिलाफ उच्च न्यायालय भी गए थे। लेकिन कोर्ट ने उनको तमाचा मारा। अब उनका कहना है कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहन और अन्य योजनाओं को बंद कर देंगे। वे कहते हैं कि मुझे जेल में डाल देंगे। क्या आप अपने प्यारे भाई को जेल में डालना पसंद करेंगे? विपक्ष का चुनावी जुमला है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हम लोगों को धोखा नहीं देंगे। इस दौरान शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और राजस्थान में झूठ बोला कि खटाखट पैसे आएंगे। वोट लिया और कुछ नहीं दिया।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम काम करने वाले लोग हैं। फेसबुक लाइव करने का काम नहीं करते। फील्ड में काम करते हैं। लाडली बहन के खाते में हमने नवंबर के पैसे पहले ही दे दिए। विपक्ष का मुंह बंद करा दिया। 20 तारीख को चुनाव होने के बाद हम आपके खाते में दिसंबर के पैसे भी डाल देंगे। हम लाडली बहन को सुरक्षित देखना चाहते हैं। मैं अपनी बहनों को लखपति बनाना चाहता हूं। यह जनता की सरकार है। हम देना बैंक है, विपक्ष लेना बैंक है। पहले लेने वाली सरकार थी, हम अग्रिम देने वाली सरकार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ