Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस ने फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठाए थे। अब महाराष्ट्र के सतारा जिले की कोलेवाड़ी ग्राम पंचायत ने भविष्य में होने वाले चुनाव मतपत्रों के जरिए करवाने का प्रस्ताव पारित किया है। ईवीएम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाली कोलेवाड़ी महाराष्ट्र की दूसरी पंचायत बन गई है। आपको बता दें कि कोलेवाड़ी गांव कराड़ दक्षिण विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण हार गए थे। बीजेपी कैंडिडेट अतुल भोसले ने यहां से 39355 वोटों से जीत हासिल की थी। चव्हाण इस सीट से पहले भी चुनाव जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें:BJP नेता के 35 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, बंगाल में की तीसरी शादी; पहले भी कर चुकी कांड… जानें मामला
कोलेवाड़ी के लोगों ने पंचायत में कहा कि वे लोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए वोट नहीं डालेंगे। उन लोगों को संदेह है और वे बैलेट पेपर के जरिए मतदान करना चाहते हैं। इसको लेकर ही प्रस्ताव पारित किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सोलापुर जिले की मालशिरस विधानसभा सीट के मरकडवाड़ी गांव में भी लोगों ने पंचायत बुलाई थी। इस गांव के लोगों ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए मॉक पुनर्मतदान करने की कोशिश की थी। लेकिन उनके प्रयासों को पुलिस ने विफल कर दिया था। इसको लेकर केस भी दर्ज किया गया था।
बात न सुनी तो नहीं डालेंगे वोट
कोलेवाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान रत्नमाला पाटिल के पति शंकरराव पाटिल ने बताया कि ग्रामीणों की भावना बैलेट पेपर के साथ है। वे ईवीएम के जरिए वोटिंग नहीं करना चाहते। गांव के लोग इस बात को लेकर अचंभित हैं कि कोलेवाड़ी में पृथ्वीराज चव्हाण को अपेक्षित वोट ही नहीं मिल सके। गांव के ग्राम सेवक ने प्रस्ताव पारित किए जाने को लेकर जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:‘INDIA’ ब्लॉक का जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के पास आगे क्या हैं विकल्प?
एक ग्रामीण के अनुसार चुनाव आयोग को उनकी मांगों के बारे में मंथन करना चाहिए। लोगों ने सामूहिक मांग की है, जिसको लेकर मतपत्र प्रणाली पर लौटने का फैसला करना चाहिए। अगर उन लोगों की डिमांड नहीं मानी गई तो वे वोटिंग का बहिष्कार करेंगे। सतारा के DM जितेंद्र दूदी ने बताया कि ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी उनको नहीं मिली है। कोई प्रस्ताव मिलेगा तो ही इस पर बात होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
9 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
10 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
10 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines