'BJP महाराष्ट्र में अकेले नहीं जीत सकती...', चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस के दावे से सनसनी

Devendra Fadnavis Claim BJP: महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले राज्य में चुनाव नहीं जीत सकती। हालांकि उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनना तय है।

Maharashtra Assembly Election 2024 Devendra Fadnavis Claim on BJP win

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन में दो दिन का समय बचा है। इस बीच कई सीटों पर उम्मीदवारों ऐलान नहीं हुआ है, इससे सभी प्रत्याशी असमंजस में हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के दावे से बीजेपी के स्थानीय नेताओं से लेकर आलाकमान को मुसीबत में डाल दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी अकेले चुनाव नहीं लड़ सकती, इसके लिए हमें जमीनी हकीकत को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर जीत हासिल कर सकती है।

विज्ञापन

एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट की एकजुटता को ही जीत का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों के वोट मिलाकर ही महायुति की जीत होगी। बीजेपी अकेले चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बीजेपी के पास सबसे ज्यादा सीटें और वोट शेयर होगी।

विज्ञापन

बागी नेताओं पर क्या बोले?

बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में कुछ नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज है। वे चुनाव में बगावत भी कर सकते हैं। इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ महत्वाकांक्षी टिकट दावेदारों के लिए दुख है जिन्हें इस बार चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल पाया। बीजेपी ने अब तक 121 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। फडणवीस ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और रामदास अठावले की मदद से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में महायुति के 48 में से 17 सीटें जीतने पर कहा कि यह एक प्रकार का वोट जिहाद था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट जिहाद का असर नहीं दिखेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ