Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने वाले 7 विधायकों पर कांग्रेस कार्रवाई कर सकती है। इसको लेकर आज दिल्ली में एक बैठक होनी है। बैठक में 7 में 5 विधायकों को पार्टी अगले चुनाव में टिकट नहीं देगी। वहीं दो विधायकों को मामूली सजा दे सकती है। बता दें कि विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव के लिए पार्टी ने 28 वोट का कोटा निश्चित किया था। लेकिन उन्हें 25 वोट ही मिले। बाकी 3 वोट महायुति के उम्मीदवारों को मिले।
पार्टी के जानकारों की मानें तो अशोक चव्हाण के नजदीकी विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की थी। ऐसे में इन 7 में से 5 विधायकों के नाम अब तक सामने आए हैं। जबकि 2 विधायकों नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में अब इन 5 में 2 विधायक तो पाला बदलने की तैयारी भी कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कांग्रेस विधायक हिरामन खोसकर ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी।
कई विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं
विधायक खोसकर के अलावा नांदेड जिले की देगलूर सीट से कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर ने भी अशोक चव्हाण से मुलाकात की। अंतापुरकर भी क्राॅस वोटिंग का आरोप है। अशोक चव्हाण से मीटिंग के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे बीजेपी में शामिल होंगे लेकिन दल बदल कानून की वजह से कई नेता कई विधायक अभी कतरा रहे हैं। अंतापुरकर के अलावा नांदेड दक्षिण सीट से विधायक मोहनराव हंबर्डे के भी कांग्रेस छोड़ने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में फिर मचा सियासी घमासान, सुप्रिया सुले ने अजित पवार पर लगाए आरोप; डिप्टी CM ने ऐसे किया रिएक्ट
हाईकमान लेगा फैसला
बता दें कि 12 जुलाई को कांग्रेस के 8 विधायकों के क्राॅस वोटिंग करने की बात सामने आई थी। इसकी एक रिपोर्ट भी कांग्रेस नेताओं ने हाईकमान को दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि कांग्रेस विधायकों ने महाविकास अघाड़ी की बजाय महायुति के उम्मीदवारों को समर्थन दिया। ऐसे में अब कभी भी इन विधायकों पर गाज गिर सकती है। क्योंकि प्रदेश में इस साल सितंबर तक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस सांसद शाहू महाराज ने मुस्लिम महिलाओं से क्याें मांगी माफी? वायरल हो रहा Video
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलावाया
13 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines