Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। महाअघाड़ी और महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बातचीत जारी है। इस बीच अटकलें हैं कि महाअघाड़ी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस आलाकमान 100 से अधिक सीटों की डिमांड कर सकता है। इससे पहले 2019 में पार्टी गठबंधन में डिप्टी सीएम का पद भी नहीं मांग पाई थी।
सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौंसले बुलंद है। यह पार्टी की रणनीति थी कि अगर वह लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीतती हैं तो विधानसभा में वह सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं सीएम पद पर भी वे नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भरोसा था कि अगर वे रिजल्ट देने में कामयाब रहे तो विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण उनके पक्ष में रहेगा।
कुछ ऐसे थे लोकसभा के नतीजे
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उसे 13 सीटों पर जीत मिली। वहीं शिवसेना ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उसे 9 सीटों पर जीत मिली। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 10 में 8 सीटें जीतने में सफल रही।
ये भी पढ़ेंः 7 दिन में हिज्बुल्लाह के 7 कमांडर ढेर, 105 की मौत, लेबनान में इजरायल के हमले से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
यह हो सकता है संभावित सीट शेयरिंग फाॅर्मूला
सूत्रों की मानें तो एमवीए में कांग्रेस 288 में से 110-115 सीटें जीतने की तैयारी कर रहा है। वहीं उद्धव की पार्टी शिवसेना 90-95 और एनसीपी शरद पवार 80-85 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि अब देखना यह है कि सीएम पद को लेकर मची रार के बीच अब सीटों के बंटवारे पर एमवीए में कैसे सहमति बनेगी।
जानें आगे क्या होगा?
कुछ दिनों पहले जब सीएम पद को लेकर उद्धव ठाकरे साथी दलों के साथ बातचीत कर रहे थे तो कांग्रेस ने कहा कि सीएम पद को लेकर फैसला चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा। इसके बाद उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगियों ने इस प्रकार की बातचीत को हवा देनी बंद कर दी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सहयोगी दलों के साथ मीटिंग करनी शुरू कर दी है। वहीं सीट बंटवारे में भी उद्धव ठाकरे 100 से कम सीटों पर चुनाव लड़े ऐसी संभावना फिलहाल तो नजर नहीं आती।
ये भी पढ़ेंः हमास-हिजबुल्लाह के बाद अब हूतियों की बारी, इजराइल ने यमन में पावर प्लांट-बंदरगाह तबाह किए, कई मरे
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines