Maharashtra Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चैंकाने वाले नतीजे महाराष्ट्र के रहे। महाराष्ट्र में सरकार चला रहे एनडीए को 48 में से सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली। जबकि महाअघाड़ी गठबंधन को 30 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शिंदे सरकार भी एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान की तरह लोक-लुभावन घोषणाएं कर रही हैं। वित्त मंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया। इसका उद्देश्य एमपी में शिवराज सिंह चौहान की तरह ही प्रदेश में भी लंबे समय सत्ता में रहने की कोशिश है।
बता दें कि महायुति सरकार के बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को लुभाने की कोशिश जारी है। इसके लिए शिंदे सरकार ने शिवराज फाॅर्मूला लागू किया है। ये शिवराज सिंह चौहान की रणनीति ही थी कि 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई बीजेपी इतिहास में सबसे अधिक 164 सीटें लेकर चुनाव जीती। ऐसे में शिंदे भी सरकार रिपीट कराने के लिए शिवराज फाॅर्मूले पर काम करते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं इस बजट में की है।
लाडली बहना योजना- एमपी में शिवराज सिंह चौहान ने सीएम रहते हुए मार्च 2023 में लाडली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 1500 रुपए लाडली बहनों को हर महीने दिए जाते हैं। SBI की रिपोर्ट के अनुसार एमपी में बीजेपी की वापसी का सबसे बड़ा कारण लाडली योजना ही थी। अब शिंदे सरकार ने भी इस योजना में 46 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शिंदे सरकार भी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देगी।
ये भी पढ़ेंः विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई छानबीन
MSP नहीं तो किसानों को मिलेगा मुआवजा
इसके अलावा बजट में किसानों को भी खुश किया गया है। किसानों के सिंचाई बिल माफ करने और सोयाबीन-कपास के किसान जिनको MSP का मूल्य नहीं मिलता उन्हें अब सरकार ने मुआवजा देने की तैयारी की है। बजट के अनुसार किसानों को दो हेक्टेयर जमीन पर 5000 रुपये देने की तैयारी है। बता दें कि किसान लोकसभा चुनाव में कई मुद्दों पर नाराज दिखे। इसमें से प्याज खरीदी भी सबसे बड़ मुद्दा था। अब सरकार ने प्याज के किसानों के लिए विशेष घोषणा की है। इसके अलावा सालों से लंबित 108 सिंचाई परियाजनाओं को हरी झंडी दिखाने का काम सरकार कर रही है।
ये भी पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल सस्ता, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, सरकार का बड़ा ऐलान
बच्चियों के लिए निशुल्क शिक्षा
इसके अलावा बजट में बच्चियों केे लिए निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया है। सभी पात्रता वाली लड़कियों को एमएमबीएस,इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में फ्री शिक्षा मिलेगी। कोर्स की फीस सरकार भरेगी। सरकार ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन का समय जुलाई तय किया है। हालांकि यह सरकार के लिए बड़ी चुनौती भी हैं इसके अलावा सरकार का राजकोषीय घाटा भी लगातार बढ़ रहा है क्योंकि आय कम है खर्च ज्यादा है।
संबंधित खबरें
प्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
18 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
23 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines