Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है लेकिन हरियाणा में बीजेपी जीत से इतनी उत्साहित है कि वह चुनाव तारीखों के एलान से पहले ही उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट फाइनल करने में जुटी है। इसको लेकर आज महाराष्ट्र बीजेपी के स्थानीय नेता दिल्ली आएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। प्रदेश में 26 नवंबर को विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी महाराष्ट्र में 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और डिप्टी सीएम देेवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान के सामने उम्मीदवारों का पूरा प्रजेंटेशन देंगे। इसके बाद बीजेपी की पहली लिस्ट लगभग फाइनल हो सकती है।
महायुति में सीट बंटवारा फाइनल
बता दें कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग फाइनल हो गई। जानकारी के अनुसार बीजेपी 150-160 सीटें, शिवसेना 80 से 90 सीटों पर और एनसीपी 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन अगली मीटिंग में इसको लेकर बातचीत फाइनल हो सकती है। सूत्रों की मानें तो ऐसी सीटों की संख्या 47 के आसपास है। इन सीटों पर इस बात को लेकर असमंजस है कि कौन सी पार्टी को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए?
प्रत्येक विधानसभा के समन्वयक की नियुक्ति
बता दें कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी ने प्रत्येक विधानसभा के लिए समन्वयक की नियुक्ति की है। बीजेपी लोकसभा चुनाव वाली गलती से बचने के लिए इस बार चुनाव से पहले ही टिकटों के वितरण को लेकर माथापच्ची कर रही है। इसके लिए पार्टी सर्वेक्षण के अलावा, उन कार्यकर्ताओं से भी संपर्क कर रही है जो लोकसभा चुनाव के दौरान नाखुश हो गए थे। चुनाव से पहले पार्टी के लिए काम करने के लिए और उनको समझाने के लिए बड़े नेता अब कार्यकर्ताओं के घर जा रह हैं।
ये भी पढ़ेंः रांची में हेमंत के मंत्री के घर ED की छापेमारी, जल जीवन मिशन से जुड़े मामले में एक्शन
चुनाव जीतने के लिए बनाई ये रणनीति
पार्टी ने इस बार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग रणनीति बनाई है। बीजेपी ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के नेताओं को मराठावाड़ा की 46 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। एमपी के नेताओं को विदर्भ की 62 सीटों पर तैनात किया है। कर्नाटक के नेताओं को पश्चिमी महाराष्ट्र की 58 सीटों पर तैनात किया है। वहीं गुजरात के नेताओं को मुंबई और कोंकण की 75 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा के बाद झारखंड-महाराष्ट्र को कैसे साधेगी भाजपा? ‘फ्री की रेवड़ी’ वाली राजनीति करेगी पार्टी!
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines