झारखंड में चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, सीएम हेमंत सोरेन के मंत्री के घर पर छापेमारी

ED Raid in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज ईडी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

ED Raid in Ranchi

मंत्री मिथिलेश ठाकुर

ED Raid in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज ईडी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई 20 से अधिक जगहों पर जारी है। ईडी की यह छापेमारी जल जीवन मिशन में अनियमितताओं से जुड़ी है।

विज्ञापन

ईडी सूत्रों की मानें तो मंत्री मिथिलेश कुमार के पीएस और उनके भाई के घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम रेड करने पहुंची। ईडी की 20 टीमों ने 20 जगहों पर एक्शन लिया है। ईडी की टीम मंत्री के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर और विभाग के इंजीनियर्स के यहां पर छापेमारी की है। इसके अलावा आईएएस मनीष रंजन के घर पर भी एजेंसी की टीम पहुंची है।

विज्ञापन

ईडी ने यह एक्शन जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में लिया है। फिलहाल छापेमारी वाली जगहों पर कैंद्र की सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम कैश कांड मामले में फंसे थे। एजेंसी ने उनको अरेस्ट किया था। फिलहाल वे एजेंसी की कस्टडी में हैं।

खबर अपडेट हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ