Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब स्थिति क्लियर है कि किस पार्टी ने कितने मौजूदा विधायकों को टिकट दिया और कितने विधायकों के टिकट काटे हैं।
यहां पढ़िए महाराष्ट्र चुनाव पर 10 बड़े अपडेट
1. बीजेपी ने अपने आठ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस ने 5 विधायकों को टिकट नहीं दिया। अजीत पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी ने मौजूदा विधायकों में से दो-दो को टिकट न देने का फैसला किया है।
2. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने दो को छोड़कर अपने सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कैसे महायुति से 292 तो MVA से 296 उम्मीदवार उतरे?
3. महा विकास अघाड़ी के मामले में स्थिति और उलझी हुई है। कई सीटों पर गठबंधन के दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इसलिए अभी ये कहना मुश्किल है किस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ रही है।
4. भाजपा ने मुंबई के बोरीवली से मौजूदा विधायक सुनील राणे की जगह संजय उपाध्याय को टिकट दिया है। ये पार्टी का सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।
5. टिकट से वंचित अन्य मौजूदा विधायकों में अरनी से संदीप धुर्वे और उमरखेद से नामदेव सासने शामिल हैं, इनकी जगह राजू तोड़सम और किसन वानखेड़े को टिकट दिया गया है।
6. भाजपा ने आर्वी से दादा केंचे और नागपुर मध्य से विकास कुंभारे की जगह सुमित वानखेड़े और प्रवीण दटके को टिकट दिया है। वानखेड़े पहले भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सहायक के तौर पर काम कर चुके हैं। दटके पार्टी के मौजूदा विधान पार्षद हैं। पार्टी ने चिंचवाड़ से अश्विनी जगताप की जगह उनके देवर शंकर जगताप को टिकट दिया है।
7. पार्टी ने कल्याण (पूर्व) से जेल में बंद विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को भी टिकट दिया है। गणपत पर कथित तौर पर पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना के एक प्रतिद्वंदी पर गोली चलाने का आरोप है। पार्टी ने वाशिम से चार बार के विजेता लखन मलिक की जगह श्याम खोड़े को टिकट दिया है।
8. कांग्रेस ने अपने पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। हेमंत ओगले श्रीरामपुर से चुनाव लड़ेंगे, जहां वह लहू कनाडे की जगह लेंगे। वहीं राजकुमार पुरम आमगांव में सहसराम कोरोटे की जगह लेंगे। पार्टी ने शिरीष चौधरी की जगह उनके बेटे धनंजय रावेर की जगह लेंगे। पार्टी ने अमरावती और इगतपुरी सीट से सुलभा खोडके और हीरामन खोसकर को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हटा दिया है। दोनों नेताओं ने अजीत पवार का दामन थाम लिया है।
9. सुनील देशमुख अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से और लौकी भाऊ जाधव इगतपुरी से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। शरद पवार ने कटोल विधायक और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलिल देशमुख को मैदान में उतारा है। शरद पवार ने माधा सीट से बबनराव शिंदे को दोबारा टिकट देने के बजाय अभिजीत पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।
10. अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने अर्जुनी मोरगांव से विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे और आष्टी से बाबा साहेब अजाबे का टिकट काट दिया है। इनकी जगह भाजपा के पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले और पूर्व एमएलसी सुरेश धास ने ली है। शिंदे सेना ने पालघर से विधायक श्रीनिवास वांगा और चोपडा से लता सोनवणे का टिकट काट दिया है। इनकी जगह पूर्व लोकसभा सदस्य राजेंद्र गावित और चंद्रकांत सोनावणे को टिकट दिया गया है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
3 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines