Maharashtra Assembly Election 2024: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी आज एनसीपी अजित गुट में शामिल हो गए हैं। एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बांद्रा पूर्व सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जीशान ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार और सुनीत तटकरे की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कांग्रेस ने उनको विधानपरिषद के लिए हुए चुनाव में क्राॅस वोटिंग के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा- जीशान सिद्दीकी
एनसीपी जाॅइन करने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए भावुक पल है। मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं बांद्रा पूर्व से नामांकन भरूंगा। विश्वास है मुझे लोगों का प्यार और भरोसा मिलेगा। मैं बांद्रा पूर्व से दोबारा जीतूंगा।
ये भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी के जाॅइन करते ही NCP अजित गुट ने दिया टिकट, दूसरी लिस्ट में किस-किसका नाम?
जीशान सिद्दीकी कौन?
बता दें कि जीशान सिद्दीकी दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। वे मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पिता बाबा सिद्दीकी की दशहरे की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। अब तक पुलिस 11 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है, जिनमें दो शूटर और हथियार सप्लायर शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीट बंटवारे पर फंसा पेच, 10 सीटों पर अभी नहीं बनी सहमति
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines