कौन हैं शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़? राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख देने का किया है ऐलान

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Statement: शिवसेना विधायक का पूरा नाम संजय रामभाऊ गायकवाड है। वे बुलढाणा विधानसभा से शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक हैं। इससे पहले वे बाघ का शिकार करने के लिए सुर्खियों में आए थे।

Shiv Sena, Sanjay Gaikwad, Sanjay Gaikwad statement 11 Lakh, Rahul Gandhi, Maharashtra, BJP, Chandrashekar Bawankule

sanjay gaikwad

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad Statement: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के विवादास्पद बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान पर उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, शिवसेना विधायक के इस बयान पर महाराष्ट्र बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है। इस बारे में महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह विधायक के बयान का समर्थन नहीं करते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

बता दें संजय गायकवाड़ ने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में फंस चुके हैं। उधर, इस मामले में कांग्रेस ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बारे में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका ये बयान हत्या को बढ़ावा देने जैसा है और संविधान के नियमों के अनुसार उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के एमएलसी भाई जगताप ने कहा कि शिवसेना विधायक जैसे लोगों के इन बयानों से ही राज्य की राजनीति बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन

कौन हैं संजय गायकवाड़?

शिवसेना विधायक का पूरा नाम संजय रामभाऊ गायकवाड है। वे बुलढाणा विधानसभा से शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले फरवरी 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ये दावा किया था कि 1987 में उन्होंने एक बाघ का शिकार किया था और वह अपने गले में उसका दांत पहनते हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा विवाद

बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान आरक्षण पर एक बयान दिया था। इस बयान पर भारत में बीजेपी और अन्य राजनेताओं ने अपनी आपत्ति जताई थी। हालांकि विवाद होने के बाद राहुल गांधी ने ये स्पष्ट किया था कि, वे आरक्षण के खिलाफ नहीं है और वे आरक्षण को समाप्त भी नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता के इसी बयान पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादास्पद बयान दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ