हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: गर्भवती को ले जा रही थी एंबुलेंस, अचानक भड़की आग और उड़ गई गाड़ी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव में प्रेग्नेंट महिला को ले जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले इंजन में लगी। हालांकि ड्राइवर की सतर्कता से प्रेग्नेंट महिला और उसके परिजनों की जान बच गई।

विज्ञापन
Maharashtra Ambulance Fire Video

Ambulance Fire Video: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार रात भीषण हादसा होते-होते रह गया। जब प्रेग्नेंट महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस में इंजन में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सतर्कता से प्रेग्नेंट महिला और उसके परिजनों की जान बच गई। आग के बाद एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि घरों की खिड़कियां भी टूट गईं।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस के इंजन से शुरू से ही धुआं निकल रहा था। इसके बाद ड्राइवर सतर्क हो गया और एंबुलेंस रोक कर सभी को बाहर निकाल दिया। घटना में किसी के घायल और हताहत होने की खबर नहीं है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस में आग लगी हुई है, इसके बाद उसमें रखा ऑक्सीजन सिलेंडर धमाके के साथ फट जाता है। एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि घटना दादा वाडी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर हुई। एबुलेंस गर्भवती महिला और उसके परिवार को एंरडोल सरकारी हाॅस्पिटल ले जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः ‘1956 से पहले हुई पिता की मौत तो बेटी नहीं मांग सकती हिस्सा…’, संपत्ति विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

विज्ञापन

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई में सड़े-गले शव के 7 टुकड़े बरामद होने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः ‘मां समान थी वो…’, बीवी से झगड़े के बाद दामाद ने सास से किया था रेप; जानें बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola