Who will be CM Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार मुकाबला दो पार्टियों में नहीं बल्कि दो महागठबंधनों के बीच है। महायुति और महाविकास अघाड़ी में सभी दल सीएम पद का दावा ठोक रहे हैं। इस बार लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस बीच शरद पवार का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमवीए गठबंधन में जो पार्टी सबसे ज्यादा सीटें लाएगी, वो सीएम पद का दावा कर सकती है।
हालिया इंटरव्यू में शरद पवार ने बताया कि भले ही गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया हो, लेकिन जो दल सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा, उसे सीएम पद पर दावा करने का अधिकार होगा। इसके लिए कोई निश्चित फाॅर्मूला नहीं है। शरद पवार ने बताया कि समय आने पर बता दिया जाएगा एमवीए में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा? बता दें कि इससे पहले शिवसेना ने जब उद्धव ठाकरे को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया तो उद्धव ठाकरे ने इसका विरोध किया था।
ये भी पढ़ेंः BJP की फसल में कीडे़ लग गए, छिड़कना होगा कीटनाशक, भाजपा में दागी नेताओं की एंट्री पर क्या बोले नितिन गडकरी?
नाना पटोले ने जताई सहमति
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी शरद पवार के बयान पर सहमति जताई है। हमने सीएम पद को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। चुनावों के बाद एमवीए को बहुमत मिलेगा तो गठबंधन के शीर्ष नेता इस पर बैठक कर अंतिम निर्णय लेंगे। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों उद्धव ठाकरे दिल्ली आए थे, यहां उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम पद के लिए मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की थी। उद्धव ठाकरे पहले भी सीएम रहे हैं, ऐसे में उन्होंने सीएम पद को लेकर दावा किया था।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
8 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
9 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
18 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines