मुंबई में तेज गाना बजाने पर परिवार में हुआ खूनी विवाद, दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मुंबई के विक्रोली में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पिता और 14 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हैं.

Vikhroli murder case latest News

मुबंई में तेज आवाज में गाने बजाने पर हुई हत्या

मुंबई के विक्रोली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले राहुल नगर में तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच अचानक कहासुनी हो गई. यह मामूली बहस देखते ही देखते भयानक खूनी वारदात में बदल गई. विवाद के दौरान गुस्साए आरोपियों ने लात-घूंसों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में 40 साल के सुनील विश्वकर्मा और उनके 14 साल के बेटे श्लोक विश्वकर्मा की मौत हो गई. इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

मां और छोटा बेटा घायल

हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक सुनील की पत्नी अंजू विश्वकर्मा और उनके छोटे बेटे विवान विश्वकर्मा पर भी चाकू से वार किए गए. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने सुनील और उनके बड़े बेटे श्लोक को मृत घोषित कर दिया. वहीं अंजू और छोटे बेटे विवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. एक ही झटके में पूरे परिवार पर टूटे इस संकट से इलाके के लोग स्तब्ध हैं.

विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

वारदात की सूचना मिलते ही पार्कसाइट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा नाम के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पूरे घटनाक्रम का पता चल सके. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस हत्या के पीछे के असल मकसद और पूरी सच्चाई का खुलासा हो पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ