Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए बीजेपी हर संभव प्रयास कर रही है। इसके तहत समाज के सभी वर्ग तक पहुंचने के लिए मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में ‘घर चलो अभियान’ की शुरुआत की गई है। इसमें मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों में संगठन के लोगों के साथ बैठक तो हो ही रही है, इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ भी संवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया है, इस कार्यक्रम में मुंबई बीजेपी ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है।
घर चलो अभियान किया आयोजित
इस कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में बांद्रा पश्चिम विधानसभा में आने वाले मीरा मथुरा इमारत बांद्रा रिक्लेमेशन से की गई। इस अभियान में सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाया। इसके अलावा सांसद मनोज कोटक ने मुलुंड परिसर में आयोजित घर चलो अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
बीजेपी विधायक पराग आलवानी ने 150 से अधिक घरों में जाकर मोदी सरकार के विकास कार्यों के पत्रक बांटे, विधायक विद्या ठाकुर ने गोरेगांव विधानसभा में घर चलो अभियान चलाया। मुंबई बीजेपी के सभी प्रकोष्ठ, इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है इस कार्यक्रम में बीजेपी के सभी वार्ड अध्यक्ष , महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे ।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines