Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग को लेकर NDA में कहां फंसा है पेच, क्यों नहीं बन पा रही सहमति

Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद चल रहा है। आइए जानते हैं कि तीनों दलों में क्यों नहीं बन पा रही सहमति।

Devendra Fadnavis Eknath Shinde ajit Pawar

कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला सीएम? (File Photo)

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव का महासमर शुरू होने वाला है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अब अपनी रणनीति को धार दे रही हैं। इंडिया गठबंधन के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के तहत भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। आइए जानते हैं कि क्या है विवाद की असली वजह।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और बाकी सीटें शिवसेना-एनसीपी के बीच बंटेंगी। इसे लेकर तीनों दलों में बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। शिंदे गुट की शिवसेना 13 सीटें मांग रही है, जबकि अजित गुट की एनसीपी 6-7 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

विज्ञापन

13 सीटें मांग रही शिवसेना

विज्ञापन

भाजपा कुछ सीटों पर सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को पार्टी के चुनाव चिह्न कमल पर लड़ाने का ऑफर दे रही है। शिवसेना वो 13 सीटें मांग रही है, जहां के सांसद टूट के बाद उनके साथ आए थे। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 18 पर जीत मिली थी। शिवसेना में टूट के बाद 18 में से 13 सांसद शिंदे के साथ आ गए थे।

विज्ञापन

फडणवीस बोले- 2-3 सीटों पर फंसा है पेच

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के बीच 13 सीटों को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि 2-3 सीटों पर पेच फंसा है। सीट बंटवारे को लेकर फडणवीस ने कहा कि तीनों दलों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। दो-तीन सीटों पर जो पेच फंसा है, उसे भी जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ