Lok Sabha Election 2024 MVA Alliance Maharashtra: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। इस गठबंधन में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी, प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी और कांग्रेस शामिल हैं। आइए, जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं…
कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 18 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
‘वंचित बहुजन अघाड़ी के बगैर सीट शेयरिंग नहीं हो सकती’
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा लगभग पूरी हो गई है। इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनके बगैर सीट शेयरिंग नहीं हो सकती। बता दें कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटें हैं।
यह भी पढ़ें: शरद पवार ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को क्यों बुलाया? सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज
गुरुवार को MVA की हुई बैठक
बता दें कि गुरुवार को मुंबई के एक होटल में महा विकास आघाड़ी की बैठक हुई। इस बैठक में सीट शेयरिंग पर सभी दलों के बीच सहमति बनी। बैठक में विनायक राउत, संजय राउत, जितेंद्र आह्वाद, नाना पटोले और वर्षा गायकवाड़ शामिल हुए। बताया जाता है कि गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से फोन पर बात भी की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बाघ की खाल पहनने से बिल्ली…’, महाराष्ट्र के मंत्री ने उद्धव-शरद को दी बड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
12 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines