---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना UBT ने फाइनल किए 17 कैंडिडेट, संभावितों की सूची आई सामने

Maharashtra Shiv Sena UBT Candidates: शिवसेना के उद्धव गुट ने अपने 17 उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं, लेकिन 3 सीटों पर पेंच फंस गया है। शिवसेना का सिंबल जलती मशाल है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीती गई सभी सीटों पर दावेदारी ठोकी है। महाविकास अघाड़ी महायुति में शिवसेना के साथ NCP और कांग्रेस है।

---विज्ञापन---

Maharashtra Shiv Sena UBT Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी (MVA) के एक दल शिवसेना UBT ने 17 उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। 3 सीटों कल्याण-डोंबिवली, पालघर, जालना पर अभी पेंच फंसा हुआ है। जल्दी ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उद्धव ठाकरे गुट के सहयोगी दल कांग्रेस और NCP (शरद पवार गुट) हैं।

बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने 20 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। महायुति में शामिल शरद पवार की NCP ने अभी कोई उम्मीदवार चुनावी रण में नहीं उतारा। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, क्योंकि NDA के साथ सीटों के बंटवारे पर अभी पेंच फंसा है। इन सभी के बीच शिवसेना UBT ने अपने उम्मीदवार फाइनल करके चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:एक भी वोट नहीं पड़ा…फ‍िर भी बन गए सांसद, पहले ही चुनाव में रच डाला इत‍िहास

संभावित उम्मीदवारों के नाम

नॉर्थ मुंबई- विनोद घोसालकर
नॉर्थ ईस्ट मु़बई- संजयदिना पाटिल
साउथ मुंबई- अरविंद सावंत
साउथ वेस्ट मुंबई- अनिल देसाई
छत्रपती संभाजी नगर- चंद्रकांत खैरे
बुलढाणा- नरेंद्र खेडकर
यवतमाल- संजय देशमुख
उस्मानाबाद- ओमराजे निंबालकर
परभणी- बंडु जाधव
शिर्डी- वाघचौरे
नासिक- विजय करंजकर
ठाणे- राजन विचारे
रायगढ़- अनंत गिते
हिंगोली- नागेश अष्टीकर
रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग- विनायक राउत
सांगली- चंद्रहास पाटिल
मावल- संजोग वाघेरे

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sawai Madhopur: सचिन पायलट की साख दांव पर लगी, क्या भाजपा लगाएगी हैट्रिक, जानें कैसे हैं समीकरण?

2019 में 22 सीटों पर शिवसेना लड़ी थी चुनाव

बता दें कि 2019 के चुनाव में शिवसेना का बंटवार नहीं हुआ था। शिवसेना उस चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनावी रण में उतरी थी। महाराष्ट्र की 48 में से 22 सीटों पर शिवसेना ने कैंडिडेट उतारे थे। इनमें 3 सीटें मुंबई की थी। जून 2022 में शिवसेना के 40 विधायक बागी हो गए थे। एकनाथ शिंदे ने उनका साथ दिया। सभी ने मिलकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की। इसके बाद शिवसेना उद्धव गुट और शिंदे गुट में बंट गई। लंबी लड़ाई के बाद चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंद गुट को असली शिवसेना करार दिया। इसके बाद पार्टी और इसके इलेक्शन सिंबल पर एकनाथ शिंदे गुट का अधिकार हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वो 7 चेहरे, जो बनेंगे ‘किंगमेकर’; तय करेंगे चुनाव की दशा और दिशा

2019 में जीती सभी सीटों पर दावा ठोका

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे गुट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीती सभी सीटों पर दावेदारी ठोकी हैं। इस बार शिवसेना (UBT) का सिंबल जलती मशाल है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 18, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola